फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   azamgarh

कड़ी सुरक्षा के बीच अदा हुई जुमे की नमाज

Sat, 28 Dec 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
azamgarh
आजमगढ़। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के मद्देनजर शुक्रवार को जुमे की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से मस्जिदों के बाहर ऐहतियातन सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। साथ ही सभी अधिकारी अलग-अलग क्षेत्र में भ्रमण करते हुए गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। इस दौरान डीआईजी और कमिश्नर एक साथ तो डीएम और एसपी एक साथ घूम रहे थे। इसी प्रकार से अन्य अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई थी। नमाज संपन्न होने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। नागरिकता संशोधन कानून पर राजनीतिक दलों के लोग समुदाय से जुड़े लोगों को भ्रमित कर उन्हें कानून का विरोध करने के लिए उकसा दिया। जिसका परिणाम रहा कि समाज के लोग इस कानून का विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। 14 दिसंबर को शहर के शिबली कालेज में विरोध हुआ। वहीं, 16 दिसंबर को पुन: बड़े पैमाने पर शहर में नागरिकता कानून का विरोध किया गया। 17 दिसंबर को यह विरोध प्रदर्शन मुबारकपुर कस्बे में हिंसक हो गया। हालांकि पुलिस के सक्रियता से कोई बड़ी घटना नहीं हो सकी। बल्कि पुलिस 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दी। जबकि अन्य की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। कानून के विरोध के बीच 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन करने का अनुमान होने पर पुलिस ने सख्त व्यवस्था की थी, तभी से जिले में मामला शांत चल रहा। खुफिया विभाग से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस और प्रशासन पुन: सक्रिय हुआ और शुक्रवार को भारी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान कमिश्नर कनक त्रिपाठी, डीआईजी रविंद्र गौड़ संयुक्त रुप से निजामाबाद थाने के फरिहां, सरायमीर, संजरपुर आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया। इसी क्षेत्र में एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह और एसडीएम निजामाबाद प्रियंका प्रियदर्शनी भारी फोर्स के साथ मौजूद रही। जबकि डीएम नागेंद्र प्रसाद सिंह, एसपी त्रिवेणी सिंह संयुक्त रुप से शहर के अलावा मुबारकपुर, महराजगंज आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर हालात का जायजा लिया। जबकि एसपीसिटी पंकज पांडेय को पूरे शहर की जवाबदेही सौंपी गई थी। इसी प्रकार सभी एसडीएम और सीओ, कोतवाल और थानाध्यक्ष की ड्यूटियां लगाई गई थी। शहर सहित अन्य कई क्षेत्रों में पीएसी और अर्द्धसैनिक बल के जवानों को भी लगाया गया था। पुलिस और प्रशासन के सक्रियता का परिणाम रहा कि देर शाम तक कहीं से भी कोई अप्रिय घटना नहीं घटित हुई। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार इस मामले में सक्रियता बरतते हुए लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed