फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   azamgarh

130 लाख से खत्म होंगे ब्लाक स्पॉट, होगा सौंदर्यीकरण

Thu, 26 Dec 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
azamgarh
आजमगढ़। शासन की ओर से जिला मार्ग और अन्य जिला मार्गों पर सड़क सुरक्षा के कार्य के लिए 130 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसमें 58.12 लाख की धनराशि जारी कर दी गई है। पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड को मिली इस धनराशि से उक्त सड़कों के चिह्नित ब्लैक स्पॉट में सुधार के साथ ही सड़कों के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। सड़कों पर बने ब्लैक स्पॉट लगातार हादसों का कारण बन रहे थे। ये भी सामने आ रहा था कि हादसों पर लगाम लगाने के लिए सड़कों पर सड़क सुरक्षा के उपाय के भी पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। हादसों में हो रहे इजाफे पर लगाम लगाने के लिए पिछले दिनों शासन की ओर से इस बारे में विस्तृत रिपोर्ट के साथ ही सड़क सुरक्षा के इंतजाम के लिए पीडब्ल्यूडी से प्रस्ताव भी तलब किया गया था। प्रस्ताव मिलने के बाद शासन की ओर से निर्माण खंड के लिए 130 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है। इसमें 58.12 लाख की धनराशि जारी कर दी गई है। इस धनराशि से ब्लैक स्पाट पर रंबल स्ट्रिप, विभिन्न प्रचार के चेतावनी और आबादी से संबंधित बोर्ड आदि लगाने का कार्य किया जाएगा। ताकि लोगों को मार्ग के बारे में पूरी जानकारी मिल सके और हादसों से बचा जा सके। एक्सईएन निर्माण खंड दो राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उनके खंड में तीन जिला मार्ग और 29 अन्य जिला मार्ग हैं। इसमें लगभग 13 ब्लाक स्पाट चिह्नित हैं। ऐसे ही चिह्निीकरण अन्य निर्माण खंडों में किया गया है। धनराशि मिलने के बाद जल्द कार्य कराया जाएगा, ताकि हादसों में कमी लाई जा सके।
विज्ञापन

दोहरीकरण के लिए शासन से मांगी धनराशि
आजमगढ़। जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर चल रहा चौड़ीकरण कार्य धन की कमी के कारण प्रभावित हो रहा है। जिलाधिकारी एनपी सिंह की ओर से धनराशि जल्द जारी करने के लिए सचिव पीडब्ल्यूडी एवं जनपद के नोडल अधिकारी रंजन कुमार से मांग की गई है। इसमें रानी की सराय तक के हिस्से के लिए 40 करोड़ और मोहम्मदपुर से आगे के हिस्से के लिए लगभग 25 करोड़ की मांग की गई है। सचिव पीडब्ल्यूडी ने जल्द ही धनराशि जारी कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

धंसे मार्ग को सही कराने के निर्देश
आजमगढ़। स्थानीय लोगों की ओर से अलगत कराया गया था कि बसई-देवगांव मार्ग का निर्माण अभी कुछ समय पहले ही हुआ था। सड़क बीच में धंसने लगी है। जिलाधिकारी एनपी सिंह ने एसई पीडब्ल्यूडी आनए दास के निर्देशित किया कि इसकी जांच कर इसके सही कराया जाए। साथ ही सड़कों के नवीनीकरण संबंधी रिपोर्ट बी तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed