फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   azamgarh

कोहरा रहा कम...पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गलन

Thu, 26 Dec 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
azamgarh
आजमगढ़। घने कोहरे के साथ सर्द हवाओं ने मुश्किलों को बढ़ा दिया है। बुधवार को दोपहर तक कोहरे की चादर छाई रही। वहीं, पछुआ हवाएं भी चलती रहीं। इससे लोग घरों में दुबकने को विवश हो गए हैं। दोपहर बाद हल्की धूप निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम का मिजाज बदलने से ठंड चरम पर पहुंच गई है। धूप निकलने के बाद भी बुधवार को गलन कायम रही। पूरे दिन भर पछुआ हवाएं चलती रहीं। पिछले एक सप्ताह से कोहरे के साथ बढ़ी ठंड से जनमानस बेहाल है। कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। बुधवार को कोहरा तो कम रहा लेकिन ठंड पूरे शबाब पर थी। बाहर निकलने पर ऐसा लग रहा था जैसे शरीर पर कोई कपड़ा ही न हो। दोपहर में हल्की धूप निकलने से लोगों ने कुछ राहत महसूस की। जिले का न्यूनतम तापमान सात डिग्री और अधिकतम 18 सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, शाम होते ही बढ़ी गलन ने लोग फिर घरों में दुबकने लगे। वहीं, नगर पालिका की ओर से जलवाए जा रहे अलाव के पास लकड़ी न होने के कारण अलाव ठंडे दिखाई पड़े।
विज्ञापन

ठंड लगे तो तत्काल चिकित्सक से करें संपर्क
आजमगढ़। जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राजनाथ ने बताया कि ठंड लगने पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। ठंड के कारण पेट में दर्द, सीने में जकड़न, उल्टी-दस्त आदि की समस्या होती है। इसलिए जब भी घर से बाहर निकलें तो गर्म कपड़े पहने, कानों को भी ढककर रखें, ठंडे पानी से नहाने से बचें, पैरों में जूते और हाथों में दस्ताने पहनें। ठंड लगने पर तत्काल चिकित्सालय में संपर्क करें। चिकित्सक की सलाह के बिना दवा न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed