फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   azamgarh

ट्रक चालक और दुकानकार को बदमाशों ने लूटा

Thu, 26 Dec 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
azamgarh
मेहनाजपुर/अहरौला। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के जीयापुर गांव के पास मंगलवार की रात दो बाइक पर सवार पांच बदमाश मेडिकल हाल संचालक को तमंचे से भयभीत कर उसके पास मौजूद छह रुपये लूट लिया। वहीं अहरौला थाने के चौराखाड़ गांव के पास घात लगाए बदमाश ट्रक चालक को तमंचा सटाकर 20 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के समय दोनों पीड़ित अपने घर लौट रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही। पीड़ित ट्रक चालक सुरेश यादव पुत्र दयाराम है। वह अहरौला थाने के चौराखाड़ गांव का निवासी है। सुरेश यादव ट्रक चलाता है। वह काफी दिनों पर छुट्टी लेकर अपने घर लौट रहा था। इस दौरान उसके पास 20 हजार रुपये थे। सुरेश का आरोप है कि गांव के पास घात लगाए चार बदमाश उसे रोक लिया। कनपटी पर तमंचा सटाकर जेब में रखा 20 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। बुधवार को सुरेश ने थाने में तहरीर दी। इसीक्रम में मेहनाजपुर थाने के जीयापुर गांव निवासी चंद्रशेखर भारद्वाज की मेहनाजपुर बाजार में मेडिकल हाल है। वह मंगलवार की रात करीब नौ बजे अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही अपने गांव के पास पहुंचे कि पीछे से दो बाइक पर सवार पांच बदमाश ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाश कनपटी पर तमंचा सटाकर चंद्रशेखर के पास से छह हजार रुपये छीनकर भाग निकले। बता दें कि इन दिनों मेहनाजपुर और देवगांव कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों का आतंक चल रहा। जिससे लोगों में भय और दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस जांच चल रही है कि बात कहकर मामले को टाल दे रही। यदि समय रहते इन बदमाशों पर नकेल नहीं लगा तो आने वाले दिनों में यह सभी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। पुलिस दोनों घटना में शामिल बदमाशों की पहचान करने के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed