फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   azamgarh

अब जहानागंज नगर पंचायत कहिये जनाब

Tue, 24 Dec 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
azamgarh
आजमगढ़। लखनऊ में मंगलवार को हुई बैठक में जहानागंज नगर पंचायत को मंजूरी दे दी गई। अनंतिम अधिसूचना के बाद नवंबर माह में जिला प्रशासन की ओ से इस पर आई आपत्तियों को खारिज कर नगर पंचायत के गठन के लिए संतुति शासन से की गई थी। नवगठित नगर पंचायत उत्तर में रामपुर और बरहतील जगदीशपुर, दक्षिण में बरहतील जगदीशपुर, मुस्तफाबाद, चक सहदरिया, रामपुर और तुलसीपुर, पूरब में रामपुर और तुलसीपुर तथा पश्चिम में बरहतील जगदीशपुर तक फैली होगी। हालांकि कुछ आपत्ति लगने से बूढ़नपुर को नगर पंचायत बनने अभी थोड़ा समय लगेगा। शासन की ओर से अगस्त माह में जहानागंज को नगर पंचायत बनाने के लिए अनंतिम अधिसूचना जारी कर 15 दिन के भीतर पर आपत्तियां और सुझाव मांगे थे। इस पर दो आपत्तियां आई थीं। नवंबर माह में डीएम एनपी सिंह ने एसडीएम सदर की संतुति पर आपत्तियों को खारिज कर जहानागंज को नगर पंचायत बनाने के लिए संतुति शासन को भेजी थी। मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में जहानागंज को नगर पंचायत बनाने की मंजूरी दे दी गई। उक्त क्षेत्र पहली ही नगरीय सुविधाओं से आच्छादित था। नगरीय सुविधाएं होने के बाद भी क्षेत्र का विकास प्रभावित हो रहा था। नगर पंचायत बनने से क्षेत्र का संपूर्ण विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
विज्ञापन

ऐसी होगी सीमाएं
आजमगढ़। हानागंज नगर पंचायत की सीमा उत्तर में रामपुर और बरहतील जगदीशपुर, दक्षिण मनें बरहतील जगदीशपुर, मुस्तफाबाद, चक सहदरिया, रामपुर और तुलसीपुर, पूरब में रामपुर और तुलसीपुर तथा पश्चिम में बरहतील जगदीशपुर तक फैली होगी।
विज्ञापन

बूढ़नपुर के लिए भी जल्द जारी होगी अधिसूचना
आजमगढ़। जहानागंज के साथ ही बूढ़नपुर बाजार को नगर पंचायत बनाने के लिए भी प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। अनंतिम अधिसूचना के बाद इस पर कोई आपत्ति भी नहीं आई थी। डीएम ने इसके लिए भी संतुति भेजी थी। भाषा विभाग से कुछ आपत्ति लगने के कारण इसे एन वक्त पर रोक दिया गया। हालांकि इस आपत्ति को भी खारिज कर दिया गया है। अगली कैबिनेट की बैठक में इसके भी नगर पंचायत बनने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जनपद में 12 नगर पंचायत
जनपद में पहले नगर निकायों की संख्या 13 थी। इसमें आजमगढ़ और मुबारकपुर नगर पालिका हैं। निजामाबाद, फूलपुर, माहुल, सरायमीर, मेंहनगर, कटघर-लालगंज, बिलरियागंज, महाराजगंज, जीयनपुर, अजमतगढ़, अतरौलिया समेत कुल 11 नगर पंचायतें थी। जहानागंज के नगर पंचायत बनने के बाद नगरपंचायतों की संख्या 12 हो गई है। कुल नगर निकाय 14 हो गए हैं।

कैबिनमेट की बैठक में जहानागंज को नगर पंचायत बनाने की मंजूरी दे दी गई है। जल्द ही बूढ़नपुर को भी मंजूरी मिलने की उम्मीद है। आजमगढ़ पालिका के विस्तार के लिए भी प्रस्ताव भेज दिया गया है। जल्द ही ये भी प्रासेस में आ जाएगा।
एनपी सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed