फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   azamgarh

मौसम का बदला मिजाज, फिर भी नहीं जले अलाव

Sun, 15 Dec 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
azamgarh
आजमगढ़। मौसम का मिजाज एक दिन की बरसात के बाद तेजी से बदल गया है। सर्द हवाओं के साथ ही गलन भी बढ़ गई है वहीं नगर क्षेत्र में अलाव जलना तो दूर अब तक स्थान भी चिह्नित नहीं किये गये है। नपा प्रशासन फिलहाल मूकदर्शक बना नजर आ रहा है। सामान्य तौर पर एक दिसंबर से ठंड ठीक-ठाक पड़ने लगती है, लेकिन इस बार ठंड का असर कुछ कम दिख रहा था। गुरुवार की रात व शुक्रवार को दिन भर हुई बरसात के बाद मौसम ने अचानक से करवट लिया है। सर्द हवाओं का झोंका चलने लगा है। शनिवार को दिन में धूप निकली थी लेकिन शाम होते ही गलन बढ़ गई। अब तक नपा प्रशासन को नगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था कर देनी चाहिए थी लेकिन नपा प्रशासन अब तक मूकदर्शक ही बना हुआ है। मौसम में तेजी से हो रहे परिवर्तन के चलते शनिवार की शाम के बाद सार्वजनिक स्थलों पर लोग अलाव जलने का इंतजार करते नजर आये लेकिन नगर में कहीं भी अभी अलाव की व्यवस्था नहीं हुई है। शाम से बढ़ी गलन ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। नपा प्रशासन की माने तो अब तक अलाव की कोई व्यवस्था नहीं हुई है। जलाना तो दूर जलाये जाने के स्थान भी नपा प्रशासन ने अब तक चिह्नित नहीं किये है।
विज्ञापन

00000000000000
नपा की तरफ से अभी अलाव की कोई व्यवस्था नहीं हुई है। 18 दिसंबर के बाद स्थान चिह्नित कर अलाव जलवाना शुरू कराया जायेगा।
शुभनाथ प्रसाद, ईओ, नपा आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed