फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh accident: Woman hit by car while crossing road, dies painfully

Azamgarh accident: सड़क पार करने के दौरान कार की चपेट में आई महिला, दर्दनाक मौत, वाहन चालक फरार

Thu, 22 Dec 2022 02:33 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 22 Dec 2022 02:33 PM IST
सार

गुरुवार की सुबह करताल की पत्नी मत्ती देवी चंडेश्वर बाजार किसी काम से गई थी। सड़क पार करने के दौरान कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में मत्ती देवी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके पर ही वाहन छोड़ कर फरार हो गया।

विज्ञापन
Azamgarh accident: Woman hit by car while crossing road, dies painfully
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

सिधारी थाना क्षेत्र के चंडेश्वर बाजार में गुरुवार की सुबह कार की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिधारी थाना के टेउखर गांव निवासी करताल यादव श्री दुर्गा जी इंटर कालेज चंडेश्वर में बतौर अनुचर तैनात है। गुरुवार की सुबह करताल की पत्नी मत्ती देवी (50) चंडेश्वर बाजार किसी काम से गई थी। सड़क पार करने के दौरान कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में मत्ती देवी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके पर ही वाहन छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर सिधारी थाना पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दुर्घटना करने वाले कार को अपने कस्टडी में लेकर थाने चली आयी। मृतक चार पुत्री व एक पुत्र की मां थी। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed