फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Awareness weapon made for the elimination of Corona

कोरोना के खात्मे के लिए जागरूकता को बनाया हथियार

Wed, 07 Oct 2020 06:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
Awareness weapon made for the elimination of Corona
आजमगढ़। कोविड-19 के खात्मे के लिए अब शिक्षा विभाग जागरूकता को हथियार बनाया है। शिक्षा निदेशालय ने परिषदीय विद्यालयों को ‘पब्लिक हेल्थ रिस्पॉन्स टू कोविड-19 अप्रोप्रीऐट बिहेव्यर’ अभियान के तहत छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को कोरोना वायरस के रोकथाम व उससे बचने के उपायों को लेकर जागरूक किया जा रहा है। ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान उन्हें मास्क जरूर पहनें व शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करने सहित तमाम जानकारियां दी जा रही है।
विज्ञापन

भारत सरकार द्वारा पत्र के अनुसार विद्यालयों में ‘पब्लिक हेल्थ रिस्पॉन्स टू कोविड-19 अप्रोप्रीऐट बिहेव्यर’ अभियान के रूप में एक अक्टूबर से आयोजित किया गया है। इसके नोडल अधिकारी भी बनाए गए हैं। इस अभियान के तहत शासकीय एवं सहायता प्राप्त, प्राइवेट विद्यालयों के प्रधानाध्यापक तथा शिक्षकों के माध्यम से छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को ऑनलाइन, ऑफलाइन, एसएमएस, व्हाट्सएप व पियर ग्रुप द्वारा कोविड-19 से संबंधित जानकारी व इससे बचाव के तरीके बताया जा रहा है। जनपद स्तर पर नामित नोडल अधिकारी शुक्रवार को रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप पर राज्य स्तर पर उपलब्ध कराई जानी है। जिसे प्रत्येक शनिवार को अपराह्न एक बजे तक ट्रैकर के माध्यम से भारत सरकार को प्रेषित किया जाएगा। यह अभियान सात दिसंबर तक संचालित किया जाना है।
विज्ञापन

शासन से निर्देश जारी हुए हैं कि कोरोना के रोकथाम व इससे बचाव के लिए अभियान चलाकर बच्चों व अभिभावकों को जागरूक किया जाए। ऑनलाइन व ऑफलाइन और मैसेज भेजकर कोरोना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही इससे बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं। - अम्बरीष कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed