फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Aware of paragliding

पैरा ग्लाइडिंग से किया जागरूक

Mon, 06 Feb 2017 12:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 06 Feb 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
Aware of paragliding
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मंदुरी हवाई पट्टी पर एयर स्टीक पैराग्लाइडिंग शो का शुभारंभ करते जिलाधिकारी सुहास एलवाई। - फोटो : azamgarh
 जनपद में पहली बार विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2017 को शत-प्रतिशत मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मंदुरी हवाई पट्टी पर एयर स्टीक पैराग्लाइडिंग शो का जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने रविवार को शुभारंभ किया। उन्होंने एयर स्टीक पैराग्लाइडिंग पर बैठकर चार मार्च को होने वाले मतदान के दिन सभी से मतदान की अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहली बार शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए मतदाताओं में जागरूकता पैदा की जा रही है। स्वीप के प्रभारी ऋतु सुहास ने भी एयर स्टीक पैराग्लाइडिंग पर बैठ कर बैंनर के माध्यम से सभी मतदाताओं को चार मार्च अपने मत का प्रयोग करने की अपील की।
विज्ञापन


एयर स्टीक पैराग्लाइडिंग को बनाने वाले तहसील लालगंज के ग्राम-अमौड़ा के बाल मुकुंद राय ने बताया कि बचपन से मेरी इच्छा थी हवाई जहाज और हेलीकाप्टर पर घूमने की। इसी इच्छा को मैनें मूर्त रूप देकर इसे बनाया। इस एयर स्टीक पैराग्लाइडिंग को फ्लाइंग एकेडमी में टेस्ट कराया गया और बताया कि यह बहुत ही सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह एयर स्टीक पैराग्लाइडिंग एक्ट्रा सुपर प्रीमियम पेट्रोल से चलता है। यह एक बार में प्रति घंटा 50 किमी की रफ्तार से 100 किमी की दूरी तय कर सकता है। इस एयर स्टीक पैराग्लाइडिंग में पायलट के अलावा एक व्यक्ति बैठ सकता है।


इस मौके पर पायलट अतुल, सहायक पायलट रवि, सहायक मेंबर आकाश, पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी, मिशन अस्पताल के निदेशक अशोक सिंह, डेंटल कालेज चक्रपान पुर के डा. कृष्ण मोहन त्रिपाठी आदि रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed