फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Authority team banned 10 constructions

प्राधिकरण की टीम ने 10 निर्माणों पर लगाई रोक

Wed, 04 Mar 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Authority team banned 10 constructions
आजमगढ़। अवैध निर्माणों के खिलाफ विकास प्राधिकरण टीम की कार्रवाई बुधवार को भी जारी रही। टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में 10 निर्माणों पर रोक लगाते हुए, सभी से स्वीकृत मानचित्र की कापी तलब की गई। सचिव बैजनाथ ने बताया कि मानचित्र प्रस्तुत नहीं करने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कोल बाज बहादुर में चुन्नीलाल यादव की ओर से तीन मंजिले भवन के निर्माण के बाद इसे होटल के प्रायोजन से तैयार कराया जा रहा था। एडीए की टीम ने निर्माण को रुकवा दिया। निर्माण का आवासीय मानचित्र स्वीकृत कराया गया है। बार-बार रोकने के बाद में भी नियमों के विपरीत निर्माण कराया गया है। स्वीकृति से ज्यादा एक तल का निर्माण करा लिया गया है। निर्माण रोकने के साथ ही संबंधित थाना प्रभारी को पत्र भेजा गया कि यदि चोरी-छिपे निर्माण किया जाता है तो उसे बलपूर्वक रोक दिया जाए। यहीं पर एक अन्य निर्माण को भी एडीए की टीम ने रोक दिया। नरौली में पहलवान तिराहे पर बजरंग त्रिपाठी की ओर से बिना मानचित्र स्वीकृत कराए पहले से बने बेसमेंट के ऊपर भूतल की छत डलवाई जा रही थी। टीम ने इसे भी रुकवा दिया। साथ निर्देशित किया कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण न कराएं, अन्यथा सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। नरौली में मऊ रोड पर पंकज कुमार गुप्ता और नीरज कुमार गुप्ता के बसंत बिहार मिष्ठान भंडार में पहले से बने बेसमेंट के ऊपर भूतल का निर्माण किया जा रहा था। एडीए की टीम ने इसको भी रुकवा दिया। साथ ही संबंधित थानाध्यक्ष को निर्माण को रोके रखने के लिए पत्र लिखा गया। अजमतपुर कोडर में सोनू यादव पुत्र इंद्रावती की ओर से भूखंड पर टीनशेड डालकर के दो दुकान बनाई गई हैं। यहां भी निर्माण को टीम ने रुकवा दिया। फैजाबाद रोड स्थित बिजोरा में रतन सिंह की ओर से बिना मानचित्र स्वीकृत कराया निर्माण कराया जा रहा था। इंद्रेश सिंह की ओर से भी प्रथम तल का निर्माण कराया जा रहा था। देवखरी में कृषि भूमि उपयोग की भूमि पर निर्माण विजेंद्र सिंह की ओर से कराया जा रहा था। टीम ने सबी निर्माणों को इसे भी रोक दिया। देवपार में सुभाष दुबे की ओर से लोअर ग्राउंड का निर्माण पूरा लिया गया कर लिया गया था। अपर ग्राउंड का निर्माण कराया जा रहा था इसे भी टीम ने रोक दिया। हरिहरपुर में गौरव राय की ओर से अपर ग्राउंड फ्लोर का निर्माण कराया जा रहा था। इसे भी बंद करा दिया गया। सभी से स्वीकृत मानचित्र की प्रति तलब की गई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed