{"_id":"ca01be18ed82fa734c955d6c51c9c56f","slug":"aunt-nephew-of-the-posters-are-glued-knockout-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामी का पोस्टर चिपका रहे भांजे की पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामी का पोस्टर चिपका रहे भांजे की पीटकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 20 Oct 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के मालपार दलित बस्ती में सोमवार की सुबह बीडीसी सदस्य का चुनाव लड़ रही मामी का पोस्टर चिपका रहे भांजे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जबकि लाठी-डंडे की चोट से उसके साथ के छह साथी घायल हो गए। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। घटना के संबंध में उसके मामा ने तहरीर दी है। हत्या की वजह कोचिंग में साथ पढ़ने वाले छात्रों से पूर्व में हुई मारपीट बताई जा रही है।
मेंहनगर थाना क्षेत्र के खेवतीपुर गांव निवासी नितेश राजभर (18) के माता-पिता दोनों नहीं है। दो वर्ष की उम्र से ही वह मालपा में मामा गौतम राजभर के यहां रहता था। इंटरमीडियट का छात्र नितेश जयनगर बाजार में कोचिंग भी पढ़ता था। वहां साथ पढ़ने वाले कुछ लड़कों से उसका झगड़ा था। उनमें कई बार मारपीट हो चुकी थी।
नितेश की मामी मीना देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही हैं। सोमवार की सुबह नितेश अपने मुहल्ले के छह साथियों के साथ यादव बस्ती में पोस्टर चिपकाने के बाद दलित बस्ती की तरफ जा रहा था। तभी पीछे से गोलबंद होकर आए यादव बस्ती के लड़कों ने लाठी-डंडे, लोहे की सरियों से उन पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
इसमें नितेश सहित प्रभाकर राजभर (19), धर्मेंद्र (30), देवेंद्र (28), सूरज (20), विनय (22), पुनीत (15) घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया। दोनों तरफ के लोग आमनेे-सामने हो गए।
सूचना मिलने पर एसडीएम मेंहनगर बाबूलाल, सीओ लालगंज एसपी तोमर, एसओ आदि मयफोर्स मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजवाया। नितेश के सिर में गंभीर चोट लगने से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया किंतु रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसके बाकी साथियों का इलाज चल रहा है।