फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Audio of demanding bribe in the name of appointment in Anganwadi worker recruitment goes viral

Azamgarh News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में नियुक्ति के नाम पर रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल

Sun, 06 Apr 2025 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Audio of demanding bribe in the name of appointment in Anganwadi worker recruitment goes viral
बरदह। ठेकमा ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार का गंभीर मामला सामने आया है। महुआरी गांव निवासी एक महिला ने ठेकमा सुपरवाइजर समेत अन्य कर्मचारियों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति के लिए रिश्वत मांगने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

वहीं, वायरल वीडियो को लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सुपरवाइजर से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
महुआरी गांव निवासी तारा कुमारी ने बताया कि महुआरी गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की रिक्त जगह के लिए सुपरवाइजर ने उनसे दो लाख रुपये की मांग की थी। तारा ने 50 हजार रुपये बतौर अग्रिम राशि दे दी, लेकिन बाद में सुपरवाइजर ने और पैसे की डिमांड की। जब तारा ने अधिक राशि देने में असमर्थता जताई, तो उनकी जगह गांव की ही एक महिला को नियुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन

तारा का कहना है कि इस पूरे लेन-देन की ऑडियो रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है, जिसमें सुपरवाइजर समेत अन्य कर्मचारी की बातचीत दर्ज है। ऑडियो में सुपरवाइजर पैसे की लेनदेन को लेकर बात कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तारा ने जब 50 हजार रुपये वापस मांगे, तो उन्हें फटकार लगा दी। इसके बाद सुपरवाइजर ने 12 लोगों को तारा के घर भेजा, जो सुलह का दबाव बनाने लगे। इन लोगों ने तारा को धमकी दी कि यदि फोन की रिकॉर्डिंग डिलीट नहीं की, तो ठेकमा ब्लॉक में उनका प्रवेश रोक दिया जाएगा और उनके पति नागेंद्र को जान से मार दिया जाएगा।
इस मामले में तारा ने कमिश्नर से भी शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच करने के लिए निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed