{"_id":"6aa303e7079335bf150fd606","slug":"audio-of-an-altercation-between-a-bjp-leader-and-a-councilor-over-the-installation-of-a-signboard-has-gone-viral-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-156917-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बोर्ड लगाने को लेकर भाजपा नेता और सभासद के बीच कहासुनी का ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बोर्ड लगाने को लेकर भाजपा नेता और सभासद के बीच कहासुनी का ऑडियो वायरल
विज्ञापन
आवास पर बोर्ड लगाने को लेकर नगरपालिका के एक सभासद और भाजपा नेता का ऑडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सभासद ने गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाते हुए नगर कोतवाली प्रभारी को फोन पर जानकारी दी। वहीं भाजपा नेता ने इस मामले में तहरीर देने की बात कही।
नगर पालिका की ओर से नगरपालिका क्षेत्र में नपा से जुड़े अध्यक्ष और सभासदों के आवास पर बोर्ड लगाया जाना है। नगरपालिका द्वारा इसमें भाजपा नेता पंकज मोहन सोनकर के आवास पर भी बोर्ड लगाने का प्रस्ताव दिया गया।
इसका आराजीबाग सभासद पुनीत राय ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि नगरपालिका के अध्यक्ष और सभासदों के आवास पर बोर्ड लगाया जाना है, पंकज मोहन सोनकर का नगरपालिका से कोई लेना-देना नहीं है। ऐसे में उनके आवास पर बोर्ड लगाया जाना पैसे की बर्बादी है।
विज्ञापन
इस बात की जानकारी होने पर पंकज मोहन सोनकर ने सभासद को फोन किया और इसके बारे में पूछा कि जब किसी को एतराज नहीं है तो आप क्यों विरोध कर रहे हैं? इस बात को लेकर दोनों में काफी बहसबाजी हुई। वायरल ऑडियो में दोनों एक-दूसरे पर गाली देने के साथ धमकी देने का आरोप लगा रहे हैं।
-- -- -- -- -- -वर्जन
भाजपा नेता ने हमें फोन कर गाली दी और घर से उठवा लेने की धमकी तक दी। इसकी जानकारी हमने तत्काल फोन करके नगर कोतवाली प्रभारी को दे दी है। इस मामले में शुक्रवार को सभासदों का प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिलेगा और कार्रवाई की मांग करेगा। -पुनीत राय, सभासद, आराजीबाग।
--
नगरपालिका की ओर से हमारे आवास पर बोर्ड लगना था। इन्होंने इसका विरोध किया था, जब हमने इसके बारे में पूछा तो यह हमारे साथ गाली-गलौज करने के साथ धमकी देने लगे। हमारी ओर से इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी गई है और एसपी से भी वार्ता की गई है। -पंकज मोहन सोनकर, भाजपा नेता।
-- -सभासद की ओर से हमारे पास फोन आया था। उन्होंने सारी बात बताई है, लेकिन उनकी तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -यादवेंद्र पांडेय, कोतवाली प्रभारी।