फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Attempt to drive away monkeys by putting photo of langur

Azamgarh News: लंगूर की फोटो लगाकर बंदरों को भगाने की कोशिश

Tue, 19 Sep 2023 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Attempt to drive away monkeys by putting photo of langur
जनपद में बंदरों के आतंक से बचने के लिए अब लोग घरों पर लंगूरों की फोटो लगा रहे हैं। जिससे बंदर इनसे डरकर उनके घर न आएं। इसमें उन्हें कुछ हद तक सफलता भी मिल रही है।
विज्ञापन

नगर के सिधारी, रैदोपुर, ब्रह्मस्थान, कलेक्ट्रेट आदि क्षेत्रों में बंदरों को आतंक बढ़ गया है। इनके झुंड को यहां आसानी से देखा जा सकता है। कुछ दिन पहले एक बालिका बंदरों के दौड़ाने पर छत से गिर गई थी और उसके शरीर में लोहे की सरिया घुस गई थी। उपचार के बाद उसकी जान बची। दो दिन पूर्व सिधारी क्षेत्र में एक युवक को बंदरों ने दौड़ा लिया। भागते समय छत से गिर कर उसकी मौत हो गई। रविवार को अतरौलिया थाना क्षेत्र में एक युवक को बंदरों ने दौड़ा लिया। छत से गिरकर वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जनपद में लगातार हो रही घटनाओं से लोग काफी परेशान है। लोगों द्वारा प्रशासन से बंदरों से मुक्ति दिलाने की मांग की जा रही है, लेकिन प्रशासन खामोश है। ऐसे में लोग बंदरों से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। कोई अपने घर के चारों तरफ जाली लगवा रहा है तो कोई ग्रिल से ही घर को सुरक्षित कर रहा है। ऐसे में नगर के सिधारी मुहल्ला निवासी अधिवक्ता अमित कुमार ने अपने घर पर लंगूर की तस्वीर चस्पा कर एक नया प्रयोग किया है। उनका कहना है कि इससे पूरी तरह से बंदरों से निजात तो नहीं मिली है लेकिन काफी कम संख्या में बंदर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed