फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Attempt of robbery after hitting a young man, caught one

आजमगढ़ में युवक से मारपीट कर लूट का प्रयास, एक पकड़ाया

Thu, 03 Sep 2020 05:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
Attempt of robbery after hitting a young man, caught one
मेंहनगर। करौती गांव के पास बुधवार की रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक व्यक्ति को ओवरटेक कर रोक लिया और मारपीट कर लूटने का प्रयास किया। इस बीच आसपास के ग्रामीण जुट गए और एक बदमाश को पकड़ लिया जबकि दो अन्य मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकडेे़ गए बदमाश को थाने ले आई।
विज्ञापन

मेंहनगर थाना क्षेत्र के महादेव पारा गांव निवासी प्रशांत सरोज पुत्र जयराम यादव बुधवार की रात नौ बजे मेंहनगर बाजार से घर वापस जा रहे थे। करौती गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। प्रशांत कुछ समझ पाता कि इसके पहले ही बदमाशों ने उस पर हमला बोल दिया और लूट का प्रयास करने लगे। प्रशांत के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण भाग कर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने एक बदमाश को मौके पर पकड़ लिया जबकि दो अन्य भाग निकलने में सफल रहे। पकड़ में आया विजय पुत्र लालमनी निवासी बांसूपार है। पीड़ित ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए बदमाश विजय को थाने ले गई जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed