फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Attack on gram pradhan couple while heating bonfire wife killed and two others injured

Azamgarh: अलाव ताप रहे पूर्व प्रधान दंपती पर सरिया से हमला, पत्नी की मौत, दो अन्य भी घायल

Mon, 19 Dec 2022 05:39 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 19 Dec 2022 05:39 PM IST
सार

आजमगढ़ का बेलवाना गांव सोमवार सुबह मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक के आतंक से सिहर उठा। उसने पूर्व प्रधान दंपति समार चार लोगों पर सरिया से हमला बोला। घटना में पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Attack on gram pradhan couple while heating bonfire wife killed and two others injured
इसी स्थान पर अलाव ताप रहे थे पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के बेलवाना गांव में सोमवार सुबह एक विक्षिप्त ने अलाव ताप रहे पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी पर हमला कर दिया। इस घटना में जहां पूर्व प्रधान की पत्नी मौत हो गई वहीं पूर्व प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा दो अन्य लोगों को भी सरिया से वार कर घायल कर दिया। सभी घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


बरदह थाना क्षेत्र बेलवाना गांव निवासी अशोक उर्फ टेल्हू कई दिन से मानसिक रूप से बीमार चल रहा है। सोमवार सुबह वह घर से सरिया का टुकड़ा लेकर निकला। सबसे पहले वह खेत में पहुंचा जहां उसने करन (35) को सरिया मारकर घायल कर दिया। इसके बाद वह महुजा मोड़ पर पहुंचा।

विज्ञापन

माता-पिता को बचाने पहुंचे बेटे पर भी हमला

जहां अलाव ताप रहे पूर्व प्रधान रामदुलार (80) और उनकी पत्नी कुमारी देवी (75) सरिये से हमला बोल दिया। इस घटना में कुमारी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पूर्व प्रधान रामदुलार भी घायल हो गए। उन्हें बचाने के लिए पहुंचे उनके पुत्र अजय (45) वर्ष को भी अशोक ने सरिया मारकर घायल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह महुजा मोड़ स्थित चाय की दुकान पर पहुंचा। जहां चाय पीने के लिए महुजा मिल के पास रहने वाले ललसू (48) को सरिये से प्रहार कर घायल कर दिया। इसके बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। ग्रामीणों ने अशोक को पुलिस के हवाले कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना में कुमारी देवी की मृत्यु हो गई है। जबकि अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed