फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ATS raid in Azamgarh several suspects reported case of making fake birth certificate

UP: फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने के मामले में महिला सहित तीन गिरफ्तार, आजमगढ़ में ATS ने की कार्रवाई

Fri, 30 Aug 2024 05:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 30 Aug 2024 05:22 PM IST
सार

Azamgarh News: एटीएस तीन दिन से आजमगढ़ में डेरा डाली थी। स्थानीय पुलिस के सहयोग से गिरफ्तारी की कार्रवाई की। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
ATS raid in Azamgarh several suspects reported case of making fake birth certificate
एटीएस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की एक टीम ने शुक्रवार को फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के मामले में आजमगढ़ में तीन ठिकानों पर छापा मारा। एटीएस की टीम ने एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आजमगढ़ के कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाने के अकबेलपुर, सेबटा के शिवानंद, कोतवाली थाने के कोल पांडेय की अनीता यादव और निजामाबाद थाने के बड़ेगांव फक्कनपुर के आनंद यादव उर्फ नन्हें के रूप में हुई है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों के करीबियों की भूमिका की एटीएस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


यूपी एटीएस को सूचना मिली थी कि प्रदेश के पूर्वी जनपदों में कुछ लोग सिंडिकेट बनाकर नागरिक पंजीकृत प्रणाली (सीआरएस) पोर्टल पर अधिकृत आईडी का दुरुपयोग कर रहे हैं। इस तरह से वह लोग बड़े पैमाने पर फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर तगड़ा पैसा कमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूचना को विकसित किया गया तो पता लगा कि आजमगढ़ में एक सिंडिकेट सक्रिय है जो फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बना रहा है। इसी आधार पर छापा मार कर तीनों आरोपियों से पूछताछ और फिर उनकी गिरफ्तारी की गई।


एसटीएस ने शिवानंद से पूछताछ कर उसके मोबाइल को खंगाला। पता लगा कि फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले सिंडिकेट की मुखिया सीएमओ कार्यालय में काम करने वाली संविदा कर्मी अनीता यादव है। अनीता सीआरएस पोर्टल की जनपदीय एडमिन आईडी का दुरुपयोग कर कुछ नए और कुछ मौजूदा ग्राम सचिव की आईडी में फेरबदल कर अपने सिंडिकेट के लोगों को दे देती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed