फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ATMs of banks remain empty, people wandering

खाली रहे बैंकों के एटीएम, भटकते रहे लोग

Mon, 15 Mar 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
ATMs of banks remain empty, people wandering
आजमगढ़। बैंकों की बंदी के तीसरे दिन सोमवार को ज्यादातर एटीएम खाली नजर आए। ज्यादातर एटीएम के शटर गिरे रहे। लेकिन जिस एटीएम में पैसा था वहां लोगों की लंबी कतार देखने को मिली। पैसे के लिए लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम पर भटकते रहे।
विज्ञापन

बैैंकों की बंदी लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। एक तरफ बैंक बंद हैं दूसरी तरफ शहर क्षेत्र के ज्यादातर एटीएम खाली हैं। शनिवार को महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहे। रविवार को सार्वजनिक अवकाश के कारण बैंक बंद रहे। सोमवार को तीसरे दिन बैंकों के निजीकरण और मर्ज करने की प्रक्रिया के विरोध में बैंककर्मी हड़ताल पर रहे जिसके कारण बैंक बंद रहे। लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने से पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। बैंक शाखाओं के पास स्थित कुछ एटीएम को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर एटीएम भी खाली हो चुके हैं। ऐसे में लोग पूरे दिन पैसे निकालने के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक भटकते रहे। अगर कहीं एटीएम में पैसा मिला तो वहां बहुत पहले से लंबी लाइन लगी थी। वह भी सबकुछ भूल पैसे की चाह में लाइन में लग गए। सबसे ज्यादा भीड़ नगर के सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित एटीएम पर देखने को मिली। जहां काफी संख्या में लोग लाइन में लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed