फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ateva took out procession for restoration of old pension

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाला जुलूस

Fri, 22 Oct 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ateva took out procession for restoration of old pension
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संघर्षरत अटेवा (ऑल टीचर्स एंड इंपलाईज वेलफेयर एसोसिएशन) के राष्ट्रीय आह्वाहन पर जिले के शिक्षकों, कर्मचारियों तथा अधिकारियों ने एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो पदयात्रा निकाला और सरकार से निजीकरण को समाप्त करने तथा पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं होती है तो 21 नवंबर को लखनऊ घेराव की चेतावनी दी। योगी अपना पत्र याद करो, पुरानी पेंशन बहाल करो, एनपीएस गो-बैक, निजीकरण एनपीएस-हो बर्बाद हो बर्बाद, जो पेंशन की बात करेगा, वही प्रदेश में राज करेगा आदि नारों की तख्तियां लेकर अटेवा से जुड़े शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी शुक्रवार को सड़क पर उतर गए। सभी विभागों के सदस्य अपने बैनर के साथ अटेवा के इस कार्यक्रम के समर्थन में जुटे, जिले के सभी ब्लॉकों के अटेवा इकाईयों शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाल करो का बैनर लेकर पदयात्रा में शामिल हुए। पदयात्रा डीएवी इंटर कॉलेज स्थित गांधी तिराहा से निकाली गई। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर सीएम को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। पदयात्रा कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे अटेवा आजमगढ़ के जिला संयोजक सुभाष चंद्र यादव ने कहा कि यदि हमारी मांग पूरी नहीं होती है तो इसका दुष्परिणाम सरकार को भुगतना होगा। कर्मचारी नेता गिरीश चतुर्वेदी ने कहा कि आज सड़क पर उमड़ा यह सैलाब सरकार को चेतावनी दे रहा है कि वर्तमान सरकार पुरानी पेंशन बहाल करें या घर वापसी की तैयारी कर लें। स्वास्थ्य विभाग के प्रांतीय उपाध्यक्ष डा. विनय सिंह यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है और कर्मचारी अपना हक सरकार से लेकर रहेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष अटेवा सतेंद्र राय ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली तक आंदोलन जारी रहेगा। डा. रामजी वर्मा ने कहा कि यदि सरकार हमारी मांग पूरी नहीं करती है तो 21 नवंबर को लखनऊ में विशाल शंखनाद रैली करके सरकार को पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए मजबूर किया जाएगा। इस दौरान अटेवा के प्रदेश मंत्री विजय प्रताप यादव, सीपी यादव, नवीन चतुर्वेदी, हरिद्वार सिंह पालीवाल, पंकज अस्थाना, शांतिशरण सिंह, अमरजीत सिंह, वेद प्रकाश यादव, अनीता साइलेस, रामसमुझ यादव, रविंद्र यादव, दीपक कुमार सिंह, सीमा राय, बलवंत सिंह, इं. मनोज कुमार यादव, रामेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अनिल तिवारी, रमाकांत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर निकली पदयात्रा
आजमगढ़। पुरानी पेंशन बहाली, सरकारी विभागों के निजीकरण के विरोध में शुक्रवार को रैदोपुर गांधी प्रतिमा के पास से निकाली गई। पद यात्रा में पीडब्लूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ का शामिल रहे। समस्त कर्मचारियों का पूर्ण रुप से समर्थन रहा। इस पद यात्रा में लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष बलवंत सिंह,जनपद अध्यक्ष चंद्रजीत यादव, मंत्री दीपक सिंह, संरक्षक झिनकू यादव,पीडब्लूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राम समुझ यादव, मंत्री चंद्रजीत यादव जुलूस का नेतृत्व कर रहे थे। पद यात्रा में विभाग के समस्त कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed