फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ateva's war against new pension policy and privatization will continue

नई पेंशन नीति और निजीकरण के खिलाफ अटेवा की जंग रहेगी जारी

Sat, 28 Nov 2020 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Ateva's war against new pension policy and privatization will continue
आजमगढ।अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय बंधु ने कहा कि नई पेंशन नीति और निजीकरण के खिलाफ अटेवा की जंग जारी रहेगी। शिक्षक-कर्मचारियों का आह्वान किया कि विधान परिषद चुनाव में लोग राजनीतिक दलों व सेवानिवृत्त उम्मीदवारों का बायकाट करें। उन्होंने कहा कि जब तक अटेवा के लोग संसद और विधानसभाओं ने नहीं पहुंचेंगे तब तक पुरानी पेंशन की लड़ाई सही से नहीं लड़ी जा सकती। आजमगढ़-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राजीव यादव को अटेवा संगठन ने मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन की लड़ाई के लिए वर्ष 2021 में एक ऐतिहासिक रैली लखनऊ में करने पर विचार किया जा रहा है, जो राष्ट्रीय पैमाने पर होगी। इसमें पूरे देश से शिक्षक व कर्मचारी शिरकत करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय ने कहा कि अटेवा यह लड़ाई तब तक लड़ती रहेगी जब तक कि लोगों को न्याय न मिल जाए। प्रदेशिय मंत्री विजय प्रताप ने कहा कि पूरे देश के शिक्षक व कर्मचारी एकजुट हुए हैं। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामरतन यादव और संचालन घनश्याम यादव और पन्ना यादव ने किया। ओपी राय मंडल अध्यक्ष, आशुतोष विक्रम, बाबूराम यादव, हरेन्द्र यादव, नवल किशोर, वेद प्रकाश यादव, जयप्रकाश, अवनीश, डा. महेन्द्र राम, अरविन्द्र, मनोज त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed