फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Atal residential school to be built at a cost of 66.76 crores

66.76 करोड़ की लागत से बनेगा अटल आवासीय विद्यालय

Wed, 12 Feb 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Atal residential school to be built at a cost of 66.76 crores
आजमगढ़। जनपद के गंभीरवन में बनने वाले अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण 66.76 करोड़ की लागत से किया जाएगा। शासन ने वित्तीय स्वीकृति देते हुए परियोजना के लिए पहली किस्त के रूप में 10 करोड़ की धनराशि जारी कर दी गई है। परियोजना के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था लोनिवि को चुना गया है। निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए ये विद्यालय सदर तहसील के गंभीरवन में बनना है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 18 मंडलों में ‘अटल आवासीय विद्यालय खोले जाने की घोषणा की थी। इसके साथ ही इन विद्यालयों के लिए वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी। कहा था कि जरूरत के मुताबिक अगले वित्तीय वर्ष में और धनराशि जारी की जाएगी। उप श्रमायुक्त रोशन लाल ने बताया कि विद्यालय की स्थापना के लिए गंभीरवन में लगभग 13 एकड़ भूमि जिला प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई थी। भूमि विद्यालय के नाम होने के बाद कार्यदायी संस्था की ओर से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा गया था। शासन की ओर से विद्यालय के निर्माण के लिए 66.76 करोड़ की वित्ती. स्वीकृति दे दी गई है। साथ ही पहली किस्त के रूप में 10 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए गए हैं। धनराशि जारी होने के बाद कार्यदायी संस्था की ओर से जल्द ही कार्य शुरू कराए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

निर्माण श्रमिकों के बच्चे पढ़ेंगे
आजमगढ़। इस स्कूल में ऐसे श्रमिकों के बच्चों का प्रवेश होगा जो श्रम विभाग में पंजीकृत होंगे। इसमें प्रवेश लेने वाले बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाई के साथ ही नि:शुल्क भोजन और रहने की भी व्यवस्था होगी। विद्यालय में 200 छात्रों की पढ़ाई और रहने का इंतजाम होगा। आवेदन के हिसाब से छात्र संख्या की सीमा बढ़ाई जाएगी। विद्यालय में कक्षा एक 12वीं तक की पढ़ाई होगी। यानी एक बार बच्चे का प्रवेश हो गया तो 12वीं तक पढ़ाई की कोई चिंता नहीं होगी। पूरी पढ़ाई नि:शुल्क होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed