फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   At some places it drizzled and at some places it rained heavily.

Azamgarh News: कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम हुई बारिश

Tue, 02 Jul 2024 03:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
At some places it drizzled and at some places it rained heavily.
आजमगढ़। कई दिनों से उमस और गर्मी की मार झेल रहे लोगों को सोमवार को बारिश से काफी राहत मिली। शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में जहां अच्छी बारिश हुई वहीं, कुछ हिस्सों में सिर्फ बूंदाबांदी ही हुई। आसमान में बादल आने से मौसम पूरी तरह से सुहाना हो गया। अधिकतम तापमान में गिरावट आई। दूसरी तरफ किसान धान की रोपाई के लिए खेतों की तैयारी में जुट गए। आसपास के जनपदों में बारिश के शुरूआत दो दिन पहले से ही हो गई थी लेकिन जिले में आसमान में बादल आते और चले जाते थे। कुछ हिस्सों में कभी कभार बूंदाबांदी हो जाती थी। बारिश न होने के कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। सोमवार को सुबह से ही काले बादल छाए हुए थे। साढ़े दस बजे केे करीब सिधारी, नरौली, बेलइसा, शाहगढ़, चंडेश्वर आदि हिस्सों में करीब एक घंटे तक अच्छी बारिश हुई। एक सप्ताह पूर्व अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस था लेकिन सोमवार को 34 डिग्री सेल्सियस हो गया। अब जनपद में मानसून पहुंच चुका है। जिले में कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी तो कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली। बारिश बंद होने के बाद आसमान में दिन भर बादल छाए रहे। दूसरी तरफ बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। वह धान की रोपाई से पूर्व खेतों को तैयार करने में जुट गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed