फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   At night, water was consumed by offering water to the moon.

Azamgarh News: रात में चांद को अर्घ्य देकर किया जल ग्रहण

Wed, 01 Nov 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
At night, water was consumed by offering water to the moon.
आजमगढ़। करवा चौथ पर बुधवार को सुहागिनों ने दिन भर निर्जला व्रत रखकर सुहाग के दीर्घायु और सौभाग्य की कामना की। महिलाओं ने सुबह करवा की स्थापना कर पूजा-अर्चना की। सामूहिक रूप से व्रत कथा सुनी। रात को चांद दिखने के बाद अर्घ्य दिया और जल ग्रहण किया।
विज्ञापन

बुधवार को तड़के स्नान के बाद सुहागिनों ने करवा की स्थापना की और उनमें रक्षासूत्र बांधा। संकल्प लेकर व्रत शुरू किया। दिन भर अन्न-जल को हाथ नहीं लगाया। शाम को हाथों में मेंहदी रचाई और सोलह शृंगार किया। हल्दी और आटे से स्वस्तिक बनाकर पूजन किया। सामूहिक रूप से करवा चौथ की कथा सुनी।
विज्ञापन

जामा मस्जिद के पास सुहागिनों ने सामूहिक पूजन किया। दिनभर के व्रत के बाद रात में चांद दिखने पर पति के साथ पूजन किया और जल ग्रहण किया। पूजन करने के साथ ही महिलाओं ने सास-ससुर को बायना देकर व्रत का परायण किया। वहीं बहुत सी महिलाओं ने घर में व्रत रखा और चांद निकलने के बाद पति के हाथों जल ग्रहण किया। इसके बाद घर के बड़ों का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

00

ब्यूटी पार्लर पर रही भीड़
बीते तीन-चार दिन से ब्यूटी पार्लर पर महिलाओं की काफी भीड़ जुट रही थी। करवा चौथ के दिन भी काफी संख्या में महिलाएं ब्यूटी पार्लर पर सजने-संवरने और मेहंदी लगवाने के लिए पहुंची। इनमें अधिकांश वह महिलाएं थीं जिन्होंने एडवांस बुकिंग कर रखी थी।


सुबह नगर के मुख्य चौक क्षेत्र में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई। इस दौरान महिलाओं ने करवा आदि की खरीदारी की। करवा चौथ की खरीदारी के कारा चौक क्षेत्र में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed