फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Assistant teacher who got someone from outside to teach in the class after taking salary suspended

Azamgarh News: वेतन उठाकर क्लास में बाहरी से पढ़वाने वाला सहायक शिक्षक निलंबित

Wed, 09 Oct 2024 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Assistant teacher who got someone from outside to teach in the class after taking salary suspended
आजमगढ़। स्कूल में अपनी जगह दूसरे व्यक्ति से बच्चों की पढ़ाई कराने के मामले में प्राथमिक विद्यालय भटौली, शिक्षा क्षेत्र महराजगंज के सहायक अध्यापक अनिल कुमार सिंह को बीएसए ने निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के बाद उन्हें खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय महराजगंज से संबद्ध कर दिया गया है। यह कार्रवाई मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक के आदेश पर की गई है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि एमडीएम के मंडलीय समन्वयक की ओर से प्राथमिक विद्यालय भटौली का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान स्कूल में एक व्यक्ति उन्हें देखते ही भाग खड़ा हुआ। इस मामले में प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार सिंह की संलिप्तता मिली। तो उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबति कर दिया गया। एक दिन बाद मंगलवार को सहायक अध्यापक अनिल कुमार सिंह को भी निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


वह स्कूल में स्वयं उपस्थित न होकर अमित नामक व्यक्ति से अपनी कक्षा में बच्चों को पढ़वा रहे थे। शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन न करने, निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 और संबंधित नियमों के उल्लंघन, बिना शैक्षिक कार्य किए वेतन लेने और वित्तीय अनियमितता के मामले में इन्हें निलंबित कर दिया गया। निलंबन के दौरान अनिल कुमार सिंह को केवल जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा, जो उनके आधे वेतन के बराबर होगा। उन्हें मंहगाई भत्ता नहीं मिलेगा जब तक कि उनका समाधान न हो जाए। निलंबन अवधि में वे कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी, महराजगंज से संबद्ध रहेंगे और नियमित रूप से उपस्थिति दर्ज करेंगे। उक्त मामले की जांच के लिए बीईओ मेंहनगर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed