फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Assistant teacher suspended for closing school leaving child sleeping

Azamgarh News: बच्चे को सोता छोड़कर स्कूल बंद करने पर सहायक शिक्षक निलंबित

Fri, 17 Apr 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Assistant teacher suspended for closing school leaving child sleeping
अतरौलिया। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय एदिलपुर में सोमवार को कक्षा तीन के छात्र को क्लासरूम में सोता छोड़कर गुरुजी ताला बंद कर घर चले गए थे। मामला संज्ञान में आने पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया थाना। बीईओ की जांच में विद्यालय के एक सहायक अध्यापक श्रीकांत सिंह को दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि अतरौलिया थाना क्षेत्र के दादर गांव निवासी फूला देवी का पुत्र हिमांशु राजभर प्राथमिक विद्यालय एदिलपुर में कक्षा तीन में पढ़ता है। रोज की तरह वह सोमवार को विद्यालय पहुंचा था। पढ़ाई के दौरान उसे नींद आ गई और वह अपनी कक्षा में सो गया। जब दोपहर दो बजे स्कूल की छुट्टी हुई तो शिक्षक व अन्य कर्मचारी बिना जांच किए विद्यालय में ताला बंद कर अपने घर चले गए।
विज्ञापन

जब काफी देर तक हिमांशु घर नहीं पहुंचा तो वह चिंतित होकर उसकी तलाश करने लगीं। अन्य बच्चों से पूछताछ के बाद जब कोई जानकारी नहीं मिली तो वह शाम करीब चार बजे स्कूल पहुंचीं। वहां स्कूल के अंदर से बेटे के रोने की आवाज सुनकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इसकी सूचना तत्काल ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान ने विद्यालय का ताला खुलवाया, जिसके बाद डरा-सहमा हिमांशु बाहर निकाला गया। इस मामले की जानकारी होने पर बीएसए राजीव पाठक ने प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed