फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Assets worth Rs 12 lakh attached to gangster accused in Azamgarh Many people died due to drinking spurious liquor, leader of D-74 gang in trial

गैंगस्टर के आरोपी की 12 लाख की संपत्ति कुर्क: आजमगढ़ में जहरीली शराब पीने से हुई थी कई लोगों की मौत, मुकदमे में डी-74 गैंग का लीडर

Tue, 28 Dec 2021 11:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 28 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Assets worth Rs 12 lakh attached to gangster accused in Azamgarh Many people died due to drinking spurious liquor, leader of D-74 gang in trial
शराब माफिया के मित्तूपुर स्थित आवास को कुर्क कर नोटिस चस्पा करते पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ में शराब माफिया व गैंगेस्टर के आरोपी मोतीलाल का मकान मंगलवार की देर शाम लगभग सात बजे पुलिस व प्रशासनिक टीम ने कुर्क कर लिया। माफिया का कुर्क किया गया मकान पवई थाना क्षेत्र के मित्तूपुर बाजार में स्थित है। जिसकी अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये बतायी गई है। 

विज्ञापन


एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पवई के मित्तूपुर में हुए जहरीली शराब कांड में कई लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में मित्तूपुर निवासी मोतीलाल को मुख्य आरोपी बनाया गया था। इसके पवई के मित्तूपुर स्थित आवास से भारी मात्रा में अवैध शराब भी बरामद किया गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने विवेचना के दौरान पूरे अवैध शराब गैंग का खुलासा किया था और मोतीलाल के गैंग को पुलिस रिकार्ड में डी-74 नाम से पंजीकृत भी किया गया। इसके बाद से ही पुलिस मोती लाल की संपत्ति को पता लगाने की कवायद में जुट गई। मित्तूपुर स्थित मोती लाल के मकान को अवैध कमाई से बनाया हुआ पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर पुलिस ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी। जिलाधिकारी ने उक्त संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया। जिसके अनुपालन में मंगलवार की शाम पवई थाने की पुलिस व प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और शराब माफिया मोती लाल के मकान को कुर्क करने की कार्रवाई किया। जब्त की गई संपत्ति की कीमत 12 लाख रुपये आंकी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed