फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Asking the introduction of the girl was exasperated, she was killed

Azamgarh News: युवती से परिचय पूछना गुजरा नागवार, उतारा मौत के घाट

Sun, 26 Mar 2023 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Asking the introduction of the girl was exasperated, she was killed
। थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांव निवासी एक युवक ने शुक्रवार को दिन में खेत के पास मुंह बांधकर टहल रही युवती से परिचय पूछ लिया। युवक का इतना पूछना युवती को नागवार गुजरा। उसने परिजनों को बुला लिया। युवक की जमकर पिटाई की गई। साथ ही विषाक्त पदार्थ खिलाने से उसकी मौत हो गई। जानकारी होेने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोसाईपुर गांव निवासी राज सिंह उर्फ सानू (20) शुक्रवार को दोपहर के समय लगभग 2:00 बजे अपने खेत की निगरानी करने के लिए गया था। खेत के पास एक युवती मुंह बांधकर टहल रही थी। राज ने उस युवती से परिचय पूछ लिया। राज की यह बात युवती को नागवार गुजरी । उसने अपने परिजनों को बुला लिया।
विज्ञापन

इसके बाद युवक की जम कर पिटाई की गई और विषाक्त पदार्थ खिला दिया गया। युवक के अचेत होने पर युवती व उसके परिजन मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने युवक को अचेत देखा तो सूचना उसके परिजनों को दिया। इसके बाद युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

युवक के पिता ने गांव के ही एक महिला शिक्षामित्र, उसकी दो बेटियों व एक बेटे के खिलाफ नामजद तहरीर थाने पर दी है। पिता कोलकाता में प्राइवेट नौकरी करता है और परिवार सहित वहीं रहता है। युवक राज भी कोलकाता में बीटेक कर रहा था। वह सेना में भर्ती होना चाहता था। जिसकी तैयारी के लिए चार माह से वह गांव में दादा रामनयन सिंह के पास रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर कई थानों की पुलिस के साथ ही सीओ सगड़ी महेंद्र शुक्ला भी मौके पर मौजूद थे। सीओ ने बताया कि युवक के पिता ने तहरीर दी है। तहरीर में लिखे आरोप के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed