{"_id":"f795b181905058acc88ea62a43b56e35","slug":"asked-for-outstanding-soldier-beaten-to-the-shopkeeper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया मांगने पर सिपाही ने दूकानदार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया मांगने पर सिपाही ने दूकानदार को पीटा
संवाददाता
Updated Tue, 14 Jul 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाटघाट। बकाया मांगने से नाराज महुला पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही ने सोमवार की सुबह मिठाई विक्रेता को कमरे में बंदकर उसे लाठी से जमकर पीटा। इस बात से नाराज अन्य व्यापारियों ने पुलिस चौकी का घेराव कर दिया और आजमगढ़-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। बाद में चौकी प्रभारी ने एक हजार रुपये चुकाकर आधे घंटे बाद जाम समाप्त कराया। एसओ रौनापार ने सिपाही को वहां से हटाकर थाने से संबद्ध कर दिया।
मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के नई बाजार गांव निवासी पप्पू यादव की रौनापार थाने के महुला पुलिस चौकी के ठीक सामने मिठाई और चाय पकौड़ी की दुकान है। पुलिस चौकी के सिपाही यहां चाय नाश्ता करते हैं। ज्यादातर लोग महीने में एकमुश्त पैसा चुकाते हैं। इन्हीं सिपाहियों में से एक शैलेंद्र सिंह यादव हैं। जिन पर एक हजार रुपये से अधिक का बकाया है। सोमवार की सुबह सिपाही शैलेंद्र पप्पू की दुकान पर नाश्ता करने पहुंचा तो दुकानदार ने पहले का बकाया मांग लिया। सिपाही को बात बेहद नागवार लगी और उसने कुछ देर बाद पप्पू को पुलिस चौकी बुलाया। यहां कमरे में बंद कर उसे लाठी से जमकर पीटा। इसकी जानकारी बाजार के व्यापारियों को हुई तो लोगों ने पुलिस चौकी का घेराव कर दिया और ठीक सामने आजमगढ़-गोरखपुर मुख्य मार्ग जाम लगा दिया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना से हलाकान चौकी प्रभारी महुला अजीत चौधरी मौके पर पहुंचे और पप्पू को एक हजार रुपये देकर सुबह नौ बजे से लगा जाम करीब आधे घंटे बाद समाप्त कराया। एसओ रौनापार डीके श्रीवास्तव ने बताया कि सिपाही शैलेंद्र सिंह यादव को महुला पुलिस चौकी से हटाकर थाने से संबद्ध कर दिया गया है।