फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Asha workers protested for increase in honorarium

Azamgarh News: मानदेय बढ़ाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 19 May 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Asha workers protested for increase in honorarium
मांगों को लेकर लालगंज में प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपती आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ता । संवाद
लालगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सोमवार को आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने आशा बहु कल्याण समिति के बैनर तले मानदेय बढ़ाने सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल गीता मौर्या, मंजू देवी, शीला गौड़, नीलम, जगमनी यादव, रेखा गौतम, रेखा देवी, संदीप यादव, प्रियंका सिंह, निशावती, आशा देवी, दुर्गा देवी, संगीता यादव, बेबी सरोजनी, शीला सिंह, शांति देवी, पुष्पा देवी ने कहा कि 1 अप्रैल 2026 से प्रस्तावित बढ़े हुए ब्लॉक मानदेय का आदेश अब तक लागू नहीं किया गया है। साथ ही कई महीनों से लंबित भुगतान भी जारी नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रही आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराती हैं और 24 घंटे सेवाओं में लगी रहती हैं, बावजूद इसके कैशलेस और नियमित भुगतान व्यवस्था लागू नहीं की गई है। कार्यकर्ताओं ने सरकार से जल्द से जल्द मानदेय बढ़ाने और बकाया भुगतान जारी करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें शीघ्र पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा कार्य बहिष्कार भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed