फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Asha, ANM workers will aware about special communicable diseases

आशा, एएनएम करेंगी विशेष संचारी रोगों के बारे में जागरूक

Wed, 24 Jun 2020 05:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
Asha, ANM workers will aware about special communicable diseases
आजमगढ़। जिले में पूरे जुलाई में चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के बारे में वेबिनार के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान एएनएम, आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सफाई कर्मचारी दस्तक अभियान के दौरान घर-घर जाकर संक्रामक रोगों, मच्छर जनित रोगों और कोविड-19 के बारे में जानकारी देंगे और उन्हें बचाव के उपाय बताएंगे। प्रशिक्षित सभी अधिकारी 24 से 29 जून तक अपने-अपने अधीनस्थ कर्मचारियों (फ्रंटलाइन) को 15 से 20 के बैच बनाकर प्रशिक्षित करेंगे।

अभियान के नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. एके सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी राम नारायन ने अभियान से जुड़े जिले के सभी अधिकारियों को 29 जून तक कार्य योजना बनाकर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। डॉ. एके सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण लखनऊ के प्रशिक्षकों ने दिया है। मोहम्मदपुर के बीसीपीएम अवधेश गुप्ता ने बताया कि डेंगू, मलेरिया, मस्तिष्क ज्वर बारिश में ही ज्यादा फैलते हैं। एक से 31जुलाई तक आशा इसके बारे में लोगों को जागरूक करेंगी। प्रशिक्षण में एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) अरशद अंसारी, जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक (डीपीएम) विपिन बिहारी पाठक, जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) मनोज कुमार मौर्य, संयुक्त राष्ट्र बाल चिकित्सा कोष (यूनीसेफ) के डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेशन मैनेजर प्रवेश कुमार मिश्रा सहित जिला व ब्लाक स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed