झांसी में उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद के पुत्र असद और शूटर गुलाम मोहम्मद के पुलिस एनकाउंटर में ढेर होने के बाद प्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया है। सपा और बसपा जैसे राजनीतिक दलों ने जहां एनकाउंटर के जांच की मांग की है तो वहीं उमेश पाल हत्याकांड में शहीद हुए गनर संदीप निषाद के परिजनों ने एनकाउंटर को सही ठहराया है। संदीप आजमगढ़ जिले के बिसईपुर गांव निवासी थे। पिता संतराम निषाद, माता संतरा देवी, भाई दीपचंद और विजय का कहना है कि अब संदीप की आत्मा को कुछ शांति मिली होगी। पूरी तरह से शांति तब मिलेगी जब अतीक अहमद के पूरे परिवार का खात्मा होगा। परिवार का कहना है कि जिस तरह से सीएम योगी ने माफिया को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी वह उन्होंने सच कर दिखाया। उम्मीद है कि आगे भी जो बचे हुए आरोपी है उनका भी यही हश्र होगा।
Asad Encounter: असद के एनकाउंटर पर शहीद गनर का परिवार खुश, पिता बोले- अतीक अंसारी का पूरी तरह से हो खात्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 14 Apr 2023 07:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन