फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   As it draws to a close, Nautapa begins to scorch once again; the humidity has compounded the discomfort.

Azamgarh News: जाते-जाते फिर तपने लगा नौतपा, उमस ने बढ़ाई परेशानी

Tue, 02 Jun 2026 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
As it draws to a close, Nautapa begins to scorch once again; the humidity has compounded the discomfort.
शहर क्षेत्र में हुई बूंदाबांदी। संवाद
आजमगढ़। नौतपा के अंतिम चरण में जिले में एक बार फिर गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में आई गिरावट अब समाप्त होती नजर आ रही है। सोमवार को दिनभर तेज धूप और उमस भरे मौसम ने लोगों को परेशान किया। सुबह से ही आसमान साफ रहा और सूर्य की तपिश बढ़ने के साथ वातावरण में नमी के कारण उमस भी महसूस की गई।
विज्ञापन

दोपहर तक चिलचिलाती धूप के कारण सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही। दोपहर तीन बजे से हल्के बादल छाने लगे और बीच-बीच में हवा चलने से लोगों को कुछ राहत मिली। इसके बावजूद मौसम में गर्मी और चिपचिपाहट बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में 0.8 डिग्री के साथ जिले का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और यह 27.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अगले कुछ दिनों तक गर्मी और उमस का असर बने रहने की संभावना है। हालांकि बीच-बीच में बादलों की आवाजाही और हवाओं के चलने से कुछ राहत मिल सकती है। नौतपा समाप्त होने के बावजूद गर्मी के तेवर अभी पूरी तरह नरम पड़ते नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन

--
नौतपा में अधिकतम व न्यूनतम तापमान--

25 मई - 43.8 - 28.6

26 मई - 41.4 - 24.6
27 मई - 39.0 - 26.4

28 मई - 37.8 - 25.6
29 मई - 30.6 - 21.2
30 मई - 34.0 - 21.6

31 मई - 36.6 - 25.0
01 जून - 37.4 - 27.3
--

जिले में बिजली गिरने और आंधी चलने का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान विभाग की ओर से आजमगढ़ में खराब मौसम बने रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए जिले में बिजली गिरने, मेघगर्जन और 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा के चलने की चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने जनपदवासियों से पूर्ण सतर्कता व सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संभावित खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बचें और प्रशासन व मौसम विभाग के जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रभावी तौर से सोमवार तक बना रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ होगा तो तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। - अतुल कुमार सिंह, प्रभारी राज्य मौसम विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed