फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   As a witness to the fire, hold each other's hand

अग्नि को साक्षी मान एक दूजे का थामा हाथ

Wed, 13 Oct 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
As a witness to the fire, hold each other's hand
अहरौला में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह में वर वधु एक दूसरे का हाथ थाम पाणिग्रहण करते हुए। - फोटो : AZAMGARH
परिणय सूत्र में बंधे 76 जोड़े
विज्ञापन

अग्नि को साक्षी मान एक दूजे का थामा हाथ
जनप्रतिनिधियों संग अधिकारी बन विवाह के साक्षी
फोटो संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
अहरौला। विकासखंड परिसर में बुधवार को सीएम सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें 13 ब्लाकों से 76 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर एक दूजे का हाथ थामा। भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी सामुहिक विवाह के गवाह बने।

सीएम सामूहिक विवाह का आयोजन समाज कल्याण विभाग के नेतृत्व में किया गया जिसमें अहरौला ब्लॉक के 20, मिर्जापुर के 19, फूलपुर के दो, मार्टिनगंज के चार, महाराजगंज के 11, हरैया के 10, पवई के चार, कोयलसा के चार, तरवा से एक, ठेकमा के एक सहित कुल 76 जोड़ों की शादियां संपन्न कराई गई। मुख्य अतिथि के रूप में विजय बहादुर पाठक एमएलसी और विधायक अरुण कुमार यादव को शामिल होना था लेकिन दोनों ही नहीं पहुंचे। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी प्रदेश के विकास, समाज के हर वर्ग के लिए योजनाएं चला रहे हैं। सामुदायिक विवाह के माध्यम से सरकार बिना भेदभाव बेटियों का अपने खर्चे पर विवाह करा रही है। जिला समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल ने बताया कि एक जोड़े पर 51000 रुपये का सरकार अनुदान दे रही है। जिसमें 35000 रुपये लड़की के खाते में भेजा जाता है। 10000 रुपये में विभिन्न सामान जिसमें लड़की के और लड़के के सामान होते हैं। 6000 रुपये में मंडप व अन्य चीजों पर खर्च किया जाता है। शादी संपन्न होने के बाद सभी जोड़ों को शादी का प्रमाण पत्र समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल व भाजपा जिलाअध्यक्ष ऋषिकांत राय ने वितरित किया। इस मौके पर एडीओ पंचायत अमरजीत सिंह, एङीओ आईएसबी अनिल राय, एङीओ समाज कल्याण दुर्गा यादव, गौरव यादव, प्रतीक सिंह, वीरेंद्र यादव, राकेश सिंह, नरेंद्र सिंह, रवींद्र प्रताप सिंह, सौरभ भारती आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed