फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Arvind won in the boys category and Kiran won in the girls category

Azamgarh News: बालक वर्ग में अरविंद और बालिका वर्ग में किरण ने मारी बाजी

Sun, 17 Aug 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Arvind won in the boys category and Kiran won in the girls category
आजमगढ़। खेल निदेशालय और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को हर घर तिरंगा अभियान और स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जिला स्तरीय क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता में बालक वर्ग में पांच किमी और बालिका वर्ग में तीन किमी की हुई। बालक वर्ग में अरविंद और बालिका वर्ग में किरण ने बाजी मारी।
विज्ञापन

रेस की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव एवं क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन ने हरी झंडी दिखाकर किया। बालक वर्ग की रेस स्टेडियम से करतालपुर, भंवरनाथ चौराहा, किशुनदासपुर रोड फोर लेन के बगल से इंडियन पब्लिक स्कूल होते हुए पुनः स्टेडियम गेट पहुंच संपन्न हुई। जबकि बालिका वर्ग की दौड़ करतालपुर और भंवरनाथ चौराहा होते हुए स्टेडियम पहुंच संपन्न हुई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बालक वर्ग के 79 और बालिका में 47 खिलाड़ियों सहित कुल 126 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में अरविंद यादव प्रथम, रजनीश राय द्वितीय, आशीष को तीसरा, शिवा को चौथा और सूर्यकांत यादव पांचवें, शैलेश चौहान छठवें स्थान पर रहे। इसी प्रकार बालिका वर्ग में किरण वर्मा प्रथम, मुस्कान प्रजापति को दूसरा, अंजली गुप्ता को तीसरा और सृष्टि यादव को चौथा, दीपा गौड़ छठवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार पेंचक सिलाट खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में आर्यवीर सिंह को नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक और एशियन गेम्स में कांस्य पदक, अनुराग को नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण मिलने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जयप्रकाश, मंगल प्रसाद, केएम श्रीवास्तव, लक्ष्मण प्रसाद, अनिल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed