फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Arvind Jaiswal becomes BJP candidate from Mubarakpur

मुबारकपुर से अरविंद जायसवाल बने भाजपा प्रत्याशी

Sat, 12 Feb 2022 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Arvind Jaiswal becomes BJP candidate from Mubarakpur
अजमतगढ़ निवासी अरविंद जायसवाल को भाजपा ने मुबारकपुर विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है। इस पर उनके समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। अरविंद जायसवाल पहले भाजपा का गोरखपुर क्षेत्र उपाध्यक्ष बनाया गया था।
विज्ञापन

अरविंद जायसवाल ने एमए, एलएलबी तक की शिक्षा ग्रहण की है । 2000 से 2006 तक अजमतगढ़ नगर पंचायत से चेयरमैन रहे। पूर्व में जिला सहकारी बैंक आजमगढ़ के डायरेक्टर भी रह चुके हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक शाखा सगड़ी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कांग्रेस पार्टी से 2002 और 2012 में सगड़ी से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। इनकी पत्नी नीतू जायसवाल दो बार 2006 और 2012 में नगर पंचायत अजमतगढ़ से नगर पंचायत अध्यक्ष रहीं। अरविंद जायसवाल ने 2012 में कांग्रेस के टिकट पर सगड़ी से विधानसभा चुनाव लड़ा जिसमें इनको 30 हजार मत मिले थे। इसके बाद उन्होंने 2014 में आजमगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए। इनको भाजपा से संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ गोरखपुर क्षेत्र बनाया गया था। जिनके नेतृत्व में गोरखपुर क्षेत्र से सहकारिता से सभी चुनावों में जीत मिली। पार्टी ने इनके संघर्ष और कर्मठता को देखते हुए गोरखपुर क्षेत्र इन्हें भाजपा का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed