फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Artifacts made of junk became the center of attraction of the people

कबाड़ से बनी कलाकृतियां बनी लोगों के आकर्षण का केंद्र

Sun, 03 Oct 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Artifacts made of junk became the center of attraction of the people
आजमगढ़। गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती और ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अवसर पर साज फाउंडेशन की ओर से शनिवार को सिधारी स्थित राहुल सांकृत्यायन प्रेक्षागृह में तीन दिवसीय शिल्प हाट का शुभारंभ खादी फैशन शो के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत जिले के पूर्व डीएम रहे नागेंद्र प्रसाद सिंह ने मां सरस्वती, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलल व पुष्प अप्रित कर किया। इस दौरान कोरोना महामारी में अपनी जान गंवाने वाले देशवासियों तथा कोरोना योद्धाओं को नमन किया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में महात्मा गांधी का खादी के प्रति समर्पण तथा साज फाउंडेशन की यात्रा पर आधारित तथा सुजीत अस्थाना द्वारा निर्देशित वीडियो फिल्म दिखाई गई। इसके बाद रैंप पर खादी के वस्त्रों को शहर के ही नौनिहाल मॉडल्स तथा युवकों ने भारतीय पारंपरिक वस्त्रों को आधुनिकता से जोड़ते हुए, नए प्रयोगों के साथ अपनी सांस्कृतिक, धार्मिक तथा ग्रामीण जीवन को प्राकृतिक रंगों से दर्शाया। वहीं परिसर में लगी शिल्प हाट में कूड़े-कबाड़ से बनी हस्त कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र रही। फाउंडेशन की सचिव श्रीमती संतोष सिंह ने कहा कि खादी फैशन शो करने का मुख्य उददेश्य अपने भारतीय परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को नई ऊचाइयों पर ले जाना है। इन्ही बातों को केंद्र में रख संस्था खादी के कपड़ों पर प्राकृतिक रगों से धार्मिक, सांस्कृतिक व ग्रामीण जीवन को दर्शाया है। खास बात ये है कि आज कल के युवा और युवतियों को खादी के प्रति प्रेरित करने के लिए वर्तमान समय के मॉडर्न डिजाइन प्रस्तुत करते हुए खादी को लोगों की पहली पसंद बनाना है। जिससे खादी के साथ-साथ देश के विकास में हम एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। वहीं शिल्प हाट में ग्रामीण क्षेत्र की हुनरमंद महिलाओं, युवतियों व कलाकारों के द्वारा कूड़े-कबाड़े से बनी 3-डी पेंटिंग व हाथों से बनी कलाकृतियाँ मुख्य आकर्षण का केंद्र है। सीक्की बुनाई, क्रोशिया, ऊन, मैक्रम, रस्सियों व कबाड़ से बनी अनेक कलाकृतियाँ देखने व खरीदने योग्य है। जिसमें महिलाओं की मेहनत व कलात्मक पक्ष देखने लायक है। इस अवसर पर डॉ. सोनी पांडेय, आर्ट व कॉस्टूम डिजाइनर प्रिया प्रजापति, श्रेया राय, शिखा सिंह, मुस्कान सिंह, प्रीति, फिल्म अभिनेता सुजीत अस्थाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed