{"_id":"5949608c4f1c1bbc468b4591","slug":"arrested-on-non-payment-of-debt","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज अदा न करने पर गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज अदा न करने पर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोल्ट्री फार्म के लिए एक लाख का कर्ज लेने महुला निवासी अशोक राय को तहसील प्रशासन ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। एक लाख का कर्ज ब्याज लेकर तीन लाख तक पहुंच गया था जिसको लेकर भूमि विकास बैंक ने पिछले दिनों आरसी जारी किया था।
बताते चलें कि महुला निवासी अशोक राय ने सगड़ी तहसील क्षेत्र के भूमि विकास बैंक जीयनपुर से 2008 में पोल्ट्री फार्म के लिए एक लाख रुपये का कर्ज लिया था लेकिन वह पैसा नहीं जमा कर सके। ब्याज बढ़ कर कुल रकम तीन लाख पहुंच गया। इस मामले में बैंक ने आरसी जारी किया ता। मंगलवार को भूमि विकास बैंक की आरसी पर तहसील कर्मचारियों ने अशोक राय को गिरफ्तार कर लिया।
भूमि विकास बैंक के प्रबंधक ओमप्रकाश ने बताया कि कहा कि सरकार ने फसली ऋण को माफ करने के लिए कहा है जबकि अशोक राय ने पोल्ट्री फार्म खोलने के लिए ऋण लिया था। तहसीलदार सगड़ी हीरालाल ने बताया कि अभी हमें किसी प्रकार की कोई लिखित सूचना नहीं मिली है। बैंक की इस कार्रवाई से किसानों में हड़कंप मचा हुआ है। उन्होंने भी बैंक से लोन ले रखा है। वह सरकार के भरोसे बैठे हुए हैं लेकिन अभी तक ऋणमाफी की उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है।