{"_id":"632223feb39e08287c491048","slug":"arrest-my-husband-s-killer-azamgarh-news-vns6741065110","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे पति के हत्यारे को गिरफ्तार करो की तख्ती संग प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरे पति के हत्यारे को गिरफ्तार करो की तख्ती संग प्रदर्शन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के अरूषा गांव में दस सितंबर को भूमि विवाद में एक युवक ने अपने ही चाचा की गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद से आरोपी फरार है लेकिन परिजनों के माध्यम से मुकदमा उठाए जाने का दबाव पीड़ित परिवार पर बना रहा है। इससे परेशान हत्यारोपी युवक की पीड़ित चाची बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंची। मेरे पति के हत्यारे को गिरफ्तार करो की तख्ती लेकर बच्चों के साथ एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और पत्रक सौंपा।
अरूषा गांव निवासी मुन्ना यादव की बीते दस सितंबर को भतीजे अमरजीत ने भूमि विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद मुन्ना की पत्नी शैलेश ने भतीजे अमरजीत के अलावा उसकी मां कवलपत्ती व भाई परमजीत व शुभम समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी। सूत्रों की माने तो पुलिस ने कवलपत्ती का नाम एफआईआर से हटा दिया है। वहीं अमरजीत और अन्य नामजद फरार हैं।
शैलेश का आरोप है कि एक तो उसके पति की हत्या कर दी गई, वहीं अब मुकदमा वापस लेने को लेकर दबाव बनाया जा रहा है। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने कवलपत्ती के ललकारने पर ही उसके पति को गोली मारी थी।
विज्ञापन
बुधवार को शैलेश अपने बच्चों के साथ हाथ में पति के हत्यारों को गिरफ्तार करो की तख्ती लेकर एसपी कार्यालय पहुंची और एसपी को पत्रक सौंपा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि अहरौला थाने पर जीवित रहते हुए पति ने ऐसी घटना की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। यदि पुलिस ने समय पर कार्रवाई की होती तो उनके पति की जान नहीं जाती।