फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Arbitrary fare increase, illegal recovery from passengers

मनमाना किराया बढ़ा यात्रियों से हो रही अवैध वसूली

Tue, 30 Jun 2020 06:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
Arbitrary fare increase, illegal recovery from passengers
पल्हना। कोरोना संक्रमण काल में लगे लॉकडाउन के बाद अब सरकार ने अनलॉक की शुरूआत कर दी है। इसके साथ ही सड़कों पर वाहनों का चलना भी शुरू हो चुका है लेकिन प्राइवेट वाहन चालकों ने यात्रियों से मनमाना किराया वसूल करना शुरू कर दिया है। पल्हना से लालगंज तक का लॉकडाउन के पहले 20 रुपये किराया लगता था लेकिन अब 30 रुपये प्रति यात्री वसूली की जा रही है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही शुरू होते ही प्राइवेट वाहन चालकों की मनमानी शुरू हो गई है। ग्रामीण क्षेत्र के हर रूट पर यात्रियों का प्राइवेट वाहन चालक शोषण कर रहे हैं। पल्हना से लालगंज 10 किमी की दूरी पर है। यहां का किराया अब 30 रुपये वसूला जा रहा है जो पहले मात्र 20 रुपये था। ऐसे ही लालगंज से देवगांव और लालगंज से गोसाई की बाजार का भाड़ा पहले सात से 10 रुपये प्राइवेट वाहन चालक वसूल करते थे वहीं अब इन स्थानों के भाड़े भी डबल कर दिए गए हैं। देवगांव से मेहनाजपुर का किराया अब 40 रुपये वसूला जा रहा है जो पहले बीस रुपये हुए करता था। हर रूट पर किराया दो गुना कर दिया गया है और सब कुछ जानते हुए भी जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए प्राइवेट वाहन चालकों के मनमानी पर लगाम लगाने की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed