{"_id":"619937baf5a5a61a650ae6bc","slug":"arakattvas-openly-beat-three-youths-azamgarh-news-vns6236758148","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराकतत्वों ने तीन युवकों को सरेआम पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराकतत्वों ने तीन युवकों को सरेआम पीटा
विज्ञापन
रौनापार थाना क्षेत्र के चांदपट्टी बाजार में दिनदहाड़े मनबढ़ों ने तीन युवकों को सरेआम पीटना शुरू कर दिया। इसकी सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई तो बदमाश फरार हो गए। दो गंभीर बताए जा रहे है। घटना से आक्रोशित लोगों ने रास्ता जाम कर दिया।
रौनापार का रहने वाला एक युवक बाइक से शनिवार की सुबह चांदपट्टी बाजार गया था। नत्थूपट्टी गांव के युवकों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। दो युवक उसे बचाने आए तो मनबढ़ों ने उनकी भी बुरी तरह पिटाई की। तीनों युवकों को बाजार में दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। मनबढ़ लाठी-डंडा, हॉकी व राड और असलहों से लैस थे। बाजार वासियों की इसकी सूचना पुलिस को दे दी। तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। हमलावर तीनों युवकों को अधमरे हाल में छोड़ कर फरार हो गए। विपिन सिंह (22), श्री प्रकाश (24) समेत तीन युवक घायल हो गए हैं। तीसरे युवक की पहचान नहीं की जा सकती है। श्री प्रकाश व विपिन की हालत गंभीर होने के कारण स्थानीय अस्पताल से उच्च केंद्र पर भेज दिया गया। हमलावरों के भागने के बाद घटना से आक्रोशित लोगों ने रास्ता भी जाम कर दिया था। जिन्हें पुलिस ने समझा बुझा कर शांत कराते हुए जाम खत्म कराया। तनाव को देखते हुए चांदपट्टी बाजार में रौनापार के अलावा जीयनपुर व बिलरियागंज थाने की पुलिस भी तैनात कर दी गई है। वहीं दोनों गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ रौनापार अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।