{"_id":"5745f25c4f1c1bd240690812","slug":"approval-for-many-tasks-many-other","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई कार्यों के लिए मिली मंजूरी, कई बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई कार्यों के लिए मिली मंजूरी, कई बाकी
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 26 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
कई कार्यों के लिए मिली मंजूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र में भाजपा की सरकार बने दो साल पूरे हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास का नारा देते हुए विकास योजनाओं को गति दी। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए लालगंज की भाजपा सांसद नीलम सोनकर ने भी अपने संसदीय क्षेत्र के विकास की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। बावजूद इसके चुनाव के दौरान किए गए तमाम वादों को पूरा करने की अपेक्षा आम लोगों में है।
उन्होंने बहुप्रतीक्षित गोरखपुर-आजमगढ़ होते वाराणसी के लिए रेलवे लाइन बिछाने का प्रस्ताव भेजा, जिसे मंजूरी मिल गई है। जल्दी ही सर्वे शुरू होगा। इसके अलावा उन्होंने जौनपुर को जोड़ने वाली सड़क जिउली-मेहनाजपुर मार्ग को दुरुस्त कराने के लिए 15 करोड़ रुपये की मंजूरी दिलाई। साथ ही उनके प्रस्ताव पर कृषि विज्ञान केंद्र खोलने की अनुमति मिल गई है। सांसद का दावा है कि उन्होंने संसदीय क्षेत्र के पांचों विधानसभा में पांच करोड़ रुपये की लागत से रोड और पक्की नालियों का निर्माण करवाया है। 90 सोलर लाइट लगवाने का प्रस्ताव मंजूर हो चुका है।
दो हजार सोलर लाइट लगाने और फूलपुर में सेंट्रल स्कूल खुलवाने का प्रस्ताव भेजा गया है। अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 40 किलोमीटर सड़क को मंजूरी मिली है। लालगंज और दीदारगंज विधानसभा में 60 किलोमीटर सड़क के निर्माण का प्रस्ताव अभी लंबित है। ढाई हजार हैंडपंप लगवाने का प्रस्ताव तैयार है।
विज्ञापन
अब तक के कार्यकाल में भाजपा सांसद ने क्षेत्र में एक रुपये का काम नहीं किया है, जबकि हमने अपने प्रयास से लालगंज में 100 बेड का अस्पताल मंजूर कराया है। इसके अलावा 8.42 करोड़ रुपये जिवली-देवगांव मार्ग के लिए मंजूर कराए हैं। मुख्यमंत्री योजना के तहत और भी कई विकास के कार्य, सड़कों का निर्माण आदि होना है।
- बेचई सरोज, लालगंज के विधायक और निकटतम प्रतिद्वंद्वी
जयापुर जैसा गांव चाहते हैं लोहरा वाले
भाजपा सांसद नीलम सोनकर ने अतरौलिया विकास खंड के लोहरा गांव को गोद लिया था लेकिन आज भी इस गांव का अपेक्षित विकास नहीं हो सका है। यहां के लोग प्रधानमंत्री के वाराणसी के आदर्श गांव जयापुर जैसा विकास चाहते हैं। सांसद के आदर्श गांव लोहरा में बिजली, पानी, सोलर लाइट की दरकार है। आदर्श गांव में इसके अलावा सीसी रोड, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, नाली निर्माण, शौचालय, गरीबों के लिए आवास की उम्मीद गांव के लोग लगाए हुए हैं।
सांसद ने बताया कि लोहरा के विकास के लिए 17 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है, जो मंजूर नहीं हुआ। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र खोलने की मंजूरी दिलाई है। फूलपुर स्थित दुर्वासा धाम, लालगंज स्थित हनुमानगढ़ी समेत अन्य धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। लालगंज में 108 फीट ऊंची शिव की प्रतिमा बनाई जा रही है। वहीं गांव के प्रधान महेंद्र कन्नौजिया कहते हैं कि गांव में सारे कार्य सांसद आदर्श गांव घोषित होने के पूर्व के हैं।
बाद में कोई काम नहीं कराया गया। गांव के नोडल अधिकारी बनाए गए उप निदेशक कृषि आरबी सिंह बताते हैं कि गांव में होने वाले विकास कार्यों की कार्ययोजना बनाकर जनपद स्तरीय कमेटी से अनुमोदित कराने के बाद संबंधित विभागों को सौंप दी गई थी। पंचायत चुनाव के कारण इस पर कार्य नहीं हो पाया था। अब हम खाली हो गए हैं। जल्दी ही गांव में विकास के कार्य कराए जाएंगे।