{"_id":"69ee6caf6f30a5c25a04002d","slug":"approval-for-construction-of-five-new-roads-rs-256-crore-received-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-149222-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पांच नई सड़कों के निर्माण की को मिली मंजूरी, 2.56 करोड़ मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पांच नई सड़कों के निर्माण की को मिली मंजूरी, 2.56 करोड़ मिले
विज्ञापन
आजमगढ़। आर्थिक विकास योजना और पूर्वांचल विकास निधि के तहत जिले की महत्वपूर्ण पांच सड़कों के निर्माण की मंजूरी मिल गई है। करीब 2.56 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इन सड़कों से ग्रामीण क्षेत्रों की वर्षों पुरानी आवाजाही की समस्या दूर होने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
इन सड़कों के निर्माण से गांवों को मुख्य मार्गों से बेहतर संपर्क मिलेगा। बरसात के दिनों में खराब रास्तों के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी। कई इलाकों में सड़कें जर्जर होने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब नई सड़कें बनने से आवागमन आसान होगा और ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
लोनिवि अधिकारियों के अनुसार, चयनित पांच मार्गों पर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य एजेंसी तय की जाएगी। विभाग का लक्ष्य है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा कराया जाए ताकि लोगों को जल्द सुविधा मिल सके। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। मंजूरी मिलने के बाद अब क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा की उम्मीद जगी है। सड़क निर्माण से स्थानीय व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान होगी।
विज्ञापन
ये सड़कें बनाईं जाएंगी
- 40 लाख की लागत से तहबरपुर के ग्रामसभा मेढ़ीभिरु में ददरा और भगवानपुर को जोड़ने वाली सड़क का लेपन व निर्माण।
- 48 लाख से तहबरपुर-बैरमपुर पिच रोड से उत्तर तरफ पुरा अचानक यादव पुरवा तक नवनिर्माण कार्य।
- 92 लाख से मार्टीनगंज सुंदरपुर कैथोली राजभर बस्ती-यादव बस्ती संपर्क मार्ग का इंटरलॉकिंग।
- 35 लाख से फूलपुर के ग्राम पंचायत गोबरहा पिच रोड से राजाराम के घर तक खडंजा निर्माण कार्य।
- 41.25 लाख से पवई पूरारामजी माहुल निजामपुर मार्ग से राजेश्वर चौबे के ट्यूबवेल होते हुए कोहार बस्ती तक सीसी रोड।
--
त्वरित विकास योजना व पूर्वांचल विकास निधि योजना मद से जिले की पांच सड़कों को मंजूरी मिल गई है। इन सभी कामों के टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। निर्माण कार्य के लिए चार से छह माह का समय निर्धारित किया गया है। संकर्षण लाल, अधिशासी अभियंता, लोनिवि निर्माण खंड दो।