फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Appointment letter to 13 Ayurveda, 12 homeopathic medical officers

13 आयुर्वेद, 12 होम्योपैथिक चिकित्साधिकारियों को नियुक्तिपत्र

Mon, 04 Jan 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Appointment letter to 13 Ayurveda, 12 homeopathic medical officers
आजमगढ़। भाजपा विधायक अरुणकांत यादव और डीएम राजेश कुमार ने सोमवार को एनआईसी में 13 आयुर्वेद और 12 होम्योपैथिक चिकित्साधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से ऑनलाइन किया। पूरे प्रदेश में नवचयनित 1065 चिकित्साधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। 142 योग वेलनेस सेंटर्स का उद्घाटन और 384 आयुष टेलीमेडिसीन का शुभारंभ हुआ। आजमगढ़ में 14 योग वेलनेस सेंटरों का शुभारंभ होना है अभी इसके लिए तैयारी हो रही है। वहीं, अभी यहां टेलीमेडिसीन शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन

डीएम ने नवनियुक्त आयुर्वेद एवं होम्योपैथ चिकित्साधिकारियों से कहा कि आप सभी को नई जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ पूरा करें। मरीजों का इलाज लगन के साथ करें। जिला आयुर्वेदिक-यूनानी चिकित्साधिकारी अक्षयलाल, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. एमके राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed