फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Appearance of secondary schools from Alankar to Sanvregi

अलंकार से संवरेगी माध्यमिक विद्यालयों की सूरत

Thu, 27 Jan 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Appearance of secondary schools from Alankar to Sanvregi
आजमगढ़। राजकीय विद्यालयों की ही तरह अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) विद्यालयों को भी संवारने के लिए प्रोजेक्ट अलंकार शुरू किया गया है। इसके अंदर विद्यालयों की चहारदीवारी, मुख्य गेट और कक्ष आदि को दुरुस्त कराया जाएगा। योजना के तहत उन विद्यालयों पर विशेष जोर दिया जाएगा, जिनके भवन जर्जर हो गए हैं। इसके सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 23 राजकीय, 97 वित्त पोषित व 644 वित्त विहीन विद्यालय हैं। अब राजकीय विद्यालयों की तर्ज पर माध्यमिक विद्यालयों को भी शामिल किया गया है। अलंकार प्रोजेक्ट अंतर्गत अब माध्यमिक विद्यालयों में निर्माण कार्य कराए जाएंगे। शासन के निर्देश पर विद्यालयों का सर्वे कराया जाएगा। सर्वे के उपरांत विद्यालयों की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। प्रोजेक्ट अंतर्गत विद्यालयों का जीर्णोद्धार, मरम्मत कार्य, पुनर्निर्माण, निर्माण, बाउंड़ी वॉल, गेट, खिडकी, कक्षों का निर्माण कराया जाएगा। सर्वे के लिए जिला स्तर पर टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। इसमें एसडीएम अध्यक्ष, राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य सदस्य सचिव और तहसीलदार, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सदस्य व अशासकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सदस्य नामित किए जाएंगे।
विज्ञापन

निर्माण के लिए ऐसे मिलेगा बजट
प्रोजेक्ट अंतर्गत 300 से 500 छात्र संख्या पर 25 लाख रुपये, 500 से एक हजार छात्र संख्या पर 50 लाख रुपये, एक हजार से 1500 छात्र संख्या पर 75 लाख रुपये, 1500 से दो हजार छात्र संख्या में एक करोड़ और दो हजार से अधिक छात्र संख्या पर सवा करोड़ रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोजेक्ट अलंकार के तहत राजकीय विद्यालयों की ही तरह माध्यमिक विद्यालयों का कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए सर्वे किया जा रहा है। इसके उपरांत विद्यालयों में निर्माण कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।
डा. वीके शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed