फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Appealed to wave Palestinian flag on FB, arrested

एफबी पर किया फिलिस्तीनी झंडा लहराने की अपील, गिरफ्तार

Thu, 20 May 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Appealed to wave Palestinian flag on FB, arrested
आजमगढ़। सोशल नेटवर्किंग साइट पर फिलिस्तीनी झंडा घर व गाड़ी पर लहराने की अपील करने वाले व्यक्ति को सरायमीर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। सरायमीर कस्बा के उत्तरी चुड़िहार मुहल्ला निवासी यासिर अख्तर पुत्र रायलऐन ने अपने फेसबुक पेज पर फिलिस्तीनी झंडा लहराते हुए यह अपील किया था कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद सभी लोग अपने अपने घरों व वाहनों पर फिलिस्तीनी झंडा लहराए। यासिर के इस हरकत को सरायमीर पुलिस ने गंभीरता से लिया और थाने में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। सर्विलांस सेल की मदद से सरायमीर थाना पुलिस ने आरोपी युवक यासिर अख्तर को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि यासिर की कवायद सरकार के फैसले के खिलाफ है, जिसके चलते ही उसकी गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी कृत्य करने वालों को बख्सा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed