फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Aphids increase, eyes are getting damaged, 20 patients are coming every day

Azamgarh News: माहू कीट बढ़े, आंखों को हो रहा नुकसान, रोज आ रहे 20 मरीज

Wed, 05 Mar 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Aphids increase, eyes are getting damaged, 20 patients are coming every day
आजमगढ़। मौसम में बदलाव आने के बाद माहू कीटों की संख्या में वृद्धि हो गई है। ऐसे में अगर आप बाइक चला रहे हैं तो हेलमेट या चश्मा जरूर लगाए। माहू कीट आंख को जख्मी कर रहे हैं। पड़ने के बाद आखें लाल होने के साथ ही अन्य समस्याएं हो रही हैं। जिला अस्पताल के नेत्र विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन 15 से 20 मरीज इस तरह के आ रहे हैं।
विज्ञापन


मौसम के बदलाव के बाद माहू कीट की संख्या बढ़ गई है। दोपहर बाद यह पौधों को छोड़कर उड़ान भरने लगते हैं। यह कीट आंख के लिए नुकसान देह माने जाते हैं। आंख में पड़ने के बाद मिर्च जैसे चुभन और जलन होने लगती है। इससे आंख लाल होने के साथ ही उसमें सूजन भी आ जाती है। जबकि कई बार अचानक आंख में माहू कीट पड़ जाने से हादसा होने की भी आशंका बन जाती है। चिकित्सक उन्हें सलाह दे रहे हैं कि बिना दिखाए वह अपनी आंख में कोई ड्रॉप न छोड़ें क्योंकि, यह आंख के लिए नुकसान देह साबित हो सकता है।
विज्ञापन


इस मौसम में कीट की प्रजनन दर बढ़ जाती है। इसमें कई प्रकार के कीट पैदा होते हैं। जो पौधों पर रहते फिर उड़ते हैं। इनके आंख में पड़ जाने से जलन जैसा महसूस होता है। कई बार यह आंखों को काफी नुकसान पहुंचा देते हैं। ऐसे में अगर आंख में कीट पड़ जाए तो बार-बार न मलें। बिना चिकित्सकीय परामर्श के कोई ड्रॉप न डालें। इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। नेत्र चिकित्सक को दिखाने के बाद ही दवा लें। बाइक चलाते समय हेलमेट या चश्मा जरूर लगाएं।-डॉ आशुतोष सिंह, नेत्र रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed