फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Anti-corruption team caught red handed Lekhpal while taking bribe ten thousand in Azamgarh

घूस लेते रंगे हाथों धरा गया लेखपाल: आजमगढ़ में एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपये लेते हुए पकड़ा लेखपाल, भेजा जेल

Thu, 05 Aug 2021 12:24 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 05 Aug 2021 12:24 AM IST
सार

आजमगढ़ जिले के सिधारी थाने में लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। साथ ही आरोपी को जेल भेजा गया।

विज्ञापन
Anti-corruption team caught red handed Lekhpal while taking bribe ten thousand in Azamgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आजमगढ़ जिले में एंटी करप्शन गोरखपुर की टीम ने बुधवार एक लेखपाल को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। गौतमनगर चट्टी से पकड़ने के बाद टीम लेखपाल को लेकर सिधारी थाने पहुंची। वहां मुकदमा दर्ज कराने के बाद जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


मेंहनगर तहसील के गोपालपुर गांव निवासी श्रीराम चौहान की जमीन का किसी को पट्टा हो गया था। पट्टा समाप्त कराने के लिए श्रीराम चौहान ने एडीएम वित्त एवं राजस्व न्यायालय में वाद दाखिल किया है।
विज्ञापन


इसमें एडीएम वित्त एवं राजस्व ने तहसील के माध्यम से भूमि की जांच आख्या मांगी है। तहसील से आख्या प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी क्षेत्रीय लेखपाल मिथिलेश मौर्या को दी गई। मिथिलेश ने जांच आख्या श्रीराम के पक्ष में देने के लिए 10 हजार रुपये की मांग की। इस पर श्रीराम ने सामाजिक संगठन प्रयास के माध्यम से एंटी करप्शन टीम गोरखपुर से संपर्क किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रणनीति तय होने के बाद बुधवार को टीम जिले में पहुंची और फिर प्रशासन के प्रतिनिधि के रूप में डीएम के निर्देश पर पीडब्लूडी के लिपिक रिजवान अहमद व बीएसए कार्यालय के सह लिपिक शक्ति को लेकर टीम मेंहनगर के गौतमनगर चट्टी पर पहुंच गई। यहां श्रीराम ने जैसे ही लेखपाल को 10 हजार रुपये दिए, टीम ने उसे पकड़ लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed