फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Animal thieves injured the old woman for opposing buffalo theft

मवेशी चोरों के हमले में वृद्धा घायल, ग्रामीणों के जुटने पर भागे चोर

Fri, 11 Feb 2022 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:23 PM IST
विज्ञापन
Animal thieves injured the old woman for opposing buffalo theft
क्षेत्र के जमुकी गांव में बृहस्पतिवार की रात पिकअप सवार पशु चोर भैंस चोरी का विरोध करने पर एक वृद्धा को मारपीट घायल कर दिया। ग्रामीणों के जुटने पर पशु चोर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

जमुकी गांव निवासिनी जिरिया (82) पत्नी दलसिंगार मवेशी पाली है। उसका पुत्र व पौत्र रोजीरोटी के लिए बाहर रहते हैं। घर पर महिलाएं ही रहती हैं। बृहस्पतिवार की रात पिकअप सवार तीन चोर गांव में पहुंचे। गांव के बाहर ही पिकअप खड़ी कर जिरिया की भैंस खोलने लगे। इस बीच जिरीया की नींद खुल गई और उसने विरोध करते हुए एक चोर को पकड़ लिया। इस पर अन्य चोरों ने हमला कर वृद्धा को घायल कर दिया। शोर सुन कर गांव के लोग पहुंचे, तबतक चोर भाग चुके थे। ग्रामीणों ने कुछ दूर तक पिकअप का पीछा भी किया लेकिन उन्हें पकड़ने में सफल नहीं हो सके। वृद्धा का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed