फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Animal left in school closed for three days, school not opened

Azamgarh News: विद्यालय में तीन दिन से छुट्टा पशु बंद, नहीं खुला स्कूल

Wed, 27 Dec 2023 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Animal left in school closed for three days, school not opened
इसे विभाग की उदासीनता कहें या फिर कुछ और। जहानागंज के प्राथमिक विद्यालय बजहा में तीन दिन से छुट्टा पशु कैद हैं, लेकिन उनको गो आश्रय नहीं भेजा जा सका। मंगलवार को जब विद्यालय खुला तो बच्चे बिना पढ़े ही घर को वापस गए।
विज्ञापन

ब्लाॅक के बजहा गांव में त्रस्त किसानों ने रविवार को 80 छुट्टा पशुओं को पकड़ कर प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया था। इसके बाद प्रधान रमेश राजभर ने ब्लाॅक के अधिकारियों को सूचना दी थी, ताकि पशुओं को गो आश्रय भेजा जा सके और मंगलवार को विद्यालय खुलने पर बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके। जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण मंगलवार को भी पशु गो आश्रय में नहीं भेजे जा सके। सुबह नौ बजे बच्चे और शिक्षक जब विद्यालय पहुंचे तो उसमें भारी मात्रा में पशु बंद थे। पूरे परिसर में गंदगी फैली थी। बच्चे गेट के बाहर खड़े रहे। बाद में बीइओ के निर्देश पर शिक्षकों ने बच्चों को बिना पठन-पाठन के ही घर वापस भेज दिया। दोपहर दो बजे के बाद विद्यालय से पशुओं को ले जाने की कार्यवाही शुरू हो सकी। देर शाम तक कुछ पशु ही गो आश्रय में भेजे जा सके थे। बाकी के पशु विद्यालय परिसर में ही पड़े थे। बीडीओ विकास शुक्ला ने बताया कि शाम तक सभी पशुओं को गाड़ी में भरकर गो आश्रय में छोड़ा जाएगा और प्रांगण की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed