फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Angry young man hanged himself due to harassment of girls

लड़कियों की प्रताड़ना से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगा दी जान

Mon, 08 Nov 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Angry young man hanged himself due to harassment of girls
लड़कियों की प्रताड़ना से क्षुब्ध युवक ने दी जान
विज्ञापन

मृतक के भाई की तहरीर पर दोनों लड़कियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने रविवार को पेड़ पर रस्सी के सहारे लटक कर जान दे दी। उसके पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने दो सगी बहनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मृतक के भाई ने दोनों बहनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले 25 वर्षीय बजरंगी यादव शनिवार को परिजनों के साथ किसी वैवाहिक समारोह में शामिल होने गया था। वहां से वापस आने के बाद परिजन सोने चले गए। रविवार की सुबह गांव के लोगों ने बजरंगी का शव एक पेड़ से लटका हुआ देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और कपड़ो आदि की तलाशी ली थी एक सुसाइड नोट मिला। जिस पर उसने गांव की ही रहने वाली एक लड़की और उसकी बहन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। जिसके क्षुब्ध होकर ही उसने आत्महत्या करने की बात कही थी। इसके बाद मृतक के भाई मनीष यादव ने पुलिस को दोनों बहनों के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच की कवायद में जुट गई है। शव को पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया गया है। युवक की शादी तीन माह पूर्व हुई थी। वह दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed